{"_id":"6757551f25270759910c6e33","slug":"police-will-take-people-shivering-in-cold-to-night-shelter-bareilly-news-c-4-bly1015-537639-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ठंड में ठिठुरते लोगों को रैन बसेरे तक पहुंचाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ठंड में ठिठुरते लोगों को रैन बसेरे तक पहुंचाएगी पुलिस
विज्ञापन
कप्तान ने थानेदारों और पीआरवी स्टाफ की जिम्मेदारी तय की
बरेली। शीतलहर में खुले आसमान के नीचे कंपकंपाते बुजुर्गों व असहाय लोगों को यूपी 112 रैन बसेरों तक छोड़ेगी। इसके लिए एसएसपी ने लिखित निर्देश जारी कर थानेदारों की भी जिम्मेदारी तय कर दी है।
नगर निगम की ओर से बनाए गए रैन बसेरों व अलाव आदि की देखभाल व निगरानी के लिए अलग क्षेत्र में अलग लोग तैनात किए गए हैं। इसी क्रम में एसएसपी अनुराग आर्य ने भी सभी थानेदारों और यूपी 112 स्टाफ को ठंड से परेशान लोगों की मदद के निर्देश दिए हैं।
यूपी 112 स्टाफ की बाकायदा ड्यूटी तय की है कि कहीं भी ठंड से लाचार व्यक्ति दिखे तो पुलिस अपनी गाड़ी से उसे नजदीकी रैन बसेरे तक पहुंचाए। जरूरत पड़ने पर कपड़े आदि की व्यवस्था भी की जाए। ब्यूरो