फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police will organize competitions on road safety and traffic management

Bareilly News: सड़क सुरक्षा-यातायात प्रबंधन पर पुलिस कराएगी प्रतियोगिताएं

Wed, 17 Jan 2024 03:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Police will organize competitions on road safety and traffic management
बरेली। सड़क सुरक्षा माह 15 जनवरी से 14 फरवरी तक मनाया जा रहा है। शहर की सड़कों को और सुरक्षित व बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस सभी कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताएं कराएगी। इसमें सड़क सुरक्षा जागरूकता व यातायात प्रबंधन विषय रहेगा।
विज्ञापन

पेंटिंग व चित्रकला प्रतियोगिता
जिले में किसी भी कक्षा व स्तर के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। पेंटिंग व ड्राइंग ए-वन साइज के पेपर में पेपर, पेंट, रंग या अन्य संसाधनों से प्रतिभागी तैयार करेंगे। इन्हें बनाने में अपने माता-पिता, अभिभावकों, रिश्तेदारों व मित्रों का भी सहयोग लिया जा सकता है। छात्र-छात्राएं इसे घर से तैयार कर अपने विद्यालय में जमा करेंगे। प्रधानाचार्य या संस्था प्रमुख इन्हें एसपी यातायात के कार्यालय में 10 फरवरी तक जमा करेंगे। मूल्यांकन समिति इसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के साथ ही 10 सांत्वना पुरस्कार के प्रतिभागी तय करेगी। इनको प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। पेंटिंग यातायात निदेशालय भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता
इस प्रतियोगिता में भी जिले के किसी भी विद्यालय या कक्षा के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। निबंध हिंदी भाषा में 1000 से 1500 शब्द सीमा का होना चाहिए। निबंध स्वयं के संसाधनों से लिखा जाएगा। निबंध लिखने में माता-पिता, अभिभावक, रिश्तेदार, मित्रों का सहयोग लिया जा सकता है। प्रतिभागी छात्र-छात्राओें के हस्तलेख मौलिक होना चाहिए। निबंध अपने घर में लिखकर विद्यालय में जमा करना होगा। प्रधानाचार्य या संस्था प्रमुखों को इन्हें एसपी यातायात कार्यालय में 10 फरवरी तक जमा करना होगा। प्रतिभागी का नाम, कक्षा व विद्यालय का नाम जरूर अंकित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed