फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police will issue challan for modifying bike in Bareilly

UP News: बाइक मॉडिफाई कराना पड़ेगा महंगा, जितने की खरीदी... उससे भी अधिक भरना होगा जुर्माना

Tue, 20 Aug 2024 11:07 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Aug 2024 11:07 AM IST
सार

बरेली में एक महीने में पुलिस ने मॉडिफाइड बाइकों के 32 चालान किए गए हैं। आठ बाइक के चालान तो 25-25 हजार के हुए हैं। 

विज्ञापन
Police will issue challan for modifying bike in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पुरानी बाइक मॉडिफाई कराना युवाओं को महंगा पड़ रहा है। पकड़े जाने पर कई मामलों में बाइक की कीमत से ज्यादा जुर्माना तक भरना पड़ रहा है। ज्यादा मामले मॉडिफाइड साइलेंसर के हैं। एक महीने में ऐसी मॉडिफाइड बाइकों के 32 चालान किए गए हैं। आठ बाइक के चालान तो 25-25 हजार के हुए हैं।

विज्ञापन

 
नियमानुसार किसी वाहन के स्वरूप में ऐसे बदलाव नहीं करा सकता जो रजिस्ट्रेशन और मैन्युफैक्चरर के विवरण से मिलान न करता हो। मैन्युफैक्चरर विवरण और रजिस्ट्रेशन से इतर वाहन में कोई बदलाव कराने से पहले आरटीओ की स्वीकृति जरूरी होती है। कुछ जीप और कारों में बदलाव कराया जा सकता है। इनके मॉडल निर्धारित हैं।
विज्ञापन


इसके बाद भी नियम और कानून की परवाह न करते हुए युवा वर्ग पुरानी बाइकों को धड़ल्ले से मॉडिफाइड करा रहा है। बाइक का साइलेंसर मॉडिफाइड कराने पर पांच और बाइक के अन्य हिस्सों से छेड़छाड़ करने पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खपाए जा रहे चोरी के वाहनों के पुर्जे
शहर में बाइक के अलावा कारों को मॉडिफाइड करने वाले भी कई गैराज और वर्कशॉप चल रहे हैं। कई ऐसे वर्कशॉप हैं जिनमें चोरी के वाहनों के पुर्जे दूसरे वाहनों को मॉडिफाइड करने में खपाए जा रहे हैं। बुधवार को कोतवाली क्षेत्र में बिहारीपुर चौकी के पास मॉडिफाइड बाइक का गैराज पकड़े जाने के बाद कई सवाल भी उठ रहे हैं। 

आरटीओ प्रवर्तन के दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मॉडिफाइड समेत अनधिकृत, अनफिट वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में फिटनेस न कराने वाले 253 चार पहिया वाहनों के पंजीकरण भी निलंबित किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed