{"_id":"5e73b3e78ebc3e6fd22b2899","slug":"police-will-help-the-airforce-to-stop-unwanted-air-vehicles-bareilly-news-bly4001249183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनवांटेड एयर व्हीकल रोकने में एयरफोर्स की मदद करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनवांटेड एयर व्हीकल रोकने में एयरफोर्स की मदद करेगी पुलिस
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
Corona virus
- फोटो : अमर उजाला।
Link Copied
बरेली। नेपाल सीमा से सटे और चीन की सीमा से महज एक घंटे की हवाई दूरी पर स्थित बरेली में दुश्मन की हवाई घुसपैठ रोकने के लिए त्रिशूल हवाई अड्डे पर एयरफोर्स हमेशा सजग रहती है। अब इस काम में पुलिस को भी जवाबदेह और भागीदार बनाया जा रहा है। इसके लिए एयरफोर्स और पुलिस का संयुक्त प्रशिक्षण होना है। इसकी गुरुवार से कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन
एयरबेस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को एसएसपी शैलेश पांडेय से उनके दफ्तर में मुलाकात की। कुछ मिनट की औपचारिक मुलाकात के बाद वह चले गए। एसएसपी ने पत्रकारों को बताया कि अवांछित हवाई उड़ानों पर निगरानी के लिए लखनऊ एयरफोर्स स्टेशन में अनवांटेड एयर व्हीकल का प्रशिक्षण होना है। एयरफोर्स स्टाफ के साथ बरेली पुलिस की टीम भी इसमें शामिल होगी। इसमें बरेली हवाई अड्डे के दायरे में आने वाले क्षेत्र में अनाधिकृत उड़ानों पर निगरानी और कार्रवाई के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मूल कार्य एयरफोर्स का ही है, पुलिस उनकी मददगार के तौर पर रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।