फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police unable to reach cunning fraudsters with bounties on their heads, accused of swindling hundreds of crores.

Bareilly News: सैकड़ों करोड़ की ठगी के आरोपी इनामी शातिरों तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस

Sat, 11 Jul 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 11 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Police unable to reach cunning fraudsters with bounties on their heads, accused of swindling hundreds of crores.
बरेली। चिटफंड कंपनियां बनाकर लोगों से सैकड़ों करोड़ रुपये की ठगी के आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है। इनमें तीन आरोपियों सूर्यकांत मौर्य, शशिकांत मौर्य और कन्हैया गुलाटी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम है। आरके गोला उर्फ रूपकिशोर गोला हिस्ट्रीशीटर है। एसटीएफ और एसआईटी भी आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हो रही हैं। पुलिस का मुखबिर तंत्र भी फेल साबित हो रहा है।
विज्ञापन

आईसीएल म्युचुअल बेनिफिट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक आरके गोला और उसके भाई अवधेश गोला ने निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़प लिए। आरके गोला जेल जा चुका है। सशर्त जमानत पर छूटने के बाद अब तक उसने निवेशकों के रुपये नहीं लौटाए हैं। अवधेश गोला को दो साल में भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरके गोला के खिलाफ पिछले दिनों कोर्ट ने पांच गिरफ्तारी वारंट जारी किए, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका। अब पुलिस ने कोर्ट से 30 जुलाई तक का समय मांगा है। ठगी के इस मामले में आरके गोला और अवधेश गोला के अलावा अनिल साहू, जितेंद्र गुप्ता, दीपक कुमार, दिनेश कुमार और पुष्पेंद्र भी आरोपी हैं।
विज्ञापन

अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड के निदेशक सूर्यकांत और शशिकांत मौर्य पर 50-50 हजार रुपये का इनाम है। इनका तीसरा भाई श्रीकांत भी आरोपी है। तीनों भाइयों ने अपनी कंपनियों में लोगों से निवेश कराया और सैकड़ों करोड़ रुपये डकार गए। तीनों भाई तकनीकी खामियों, राजनीतिक संरक्षण का लाभ उठाकर जांच एजेंसियों को चकमा दे रहे हैं। कैनविज कंपनी के निदेशक कन्हैया गुलाटी ने भी अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर सैकड़ों लोगों से 800 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। उसके खिलाफ भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed