फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police threatens manager to bomb school including children

प्रबंधक को बच्चों समेत स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी से हिली पुलिस

Mon, 17 Feb 2020 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 17 Feb 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Police threatens manager to bomb school including children
इसी स्कूल को बम से उड़ाने की दी गई थी धमकी - फोटो : अमर उजाला

चनहेटा गांव के मां सरस्वती जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक के घर पर शनिवार रात उनके स्कूल को बच्चों के साथ बम से उड़ा देने की धमकी भरा पत्र पहुंचने के बाद स्कूल स्टाफ दहशत में आ गया। प्रबंधक से इस धमकी की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी हिल गई।
विज्ञापन


पुलिस फोर्स साथ लेकर सीओ सिटी अशोक कुमार ने पहले तो खुद छानबीन की। रविवार को सहारनपुर से आए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवॉड ने भी स्कूल और प्रबंधक के घर के साथ आसपास के इलाके में जांच की। कहीं कुछ संदिग्ध नहीं मिला तो पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के गांव चनहेटा में रहने वाले अनिल कुमार इसी इलाके में मां सरस्वती जूनियर हाईस्कूल चलाते हैं। अनिल कुमार के मुताबिक शनिवार की शाम वह परिवार के साथ बाजार गए हुए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे घर लौटे तो दरवाजा खोलते ही एक लिफाफा फर्श पर पड़ा मिला। उसे खोला तो अंदर एक पत्र निकला जिसमें लिखा था, ‘अगले 24 घंटों में तेरे और तेरे स्कूल के बच्चों को बम से उड़ा दिया जाएगा। सुबह स्कूल पहुंचने के बाद तुझे वहां एक पार्टी मिलेगी, जो आगे की बात बताएगी। इस धमकी से प्रबंधक के होश उड़ गए। उनका परिवार भी दहशत में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


रात में ही प्रबंधक की सूचना पर सीओ सिटी पुलिस फोर्स लेकर स्कूल पहुंचे और खुद अपने सामने छानबीन कराई। इस छानबीन में कुछ पता नहीं लगा तो रात भर पुलिस को इलाके में गश्त करने का निर्देश दिया। रात में ही सूचना दी गई तो रविवार सुबह जांच के लिए सहारनपुर से बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया। इस दस्ते ने डॉग स्कवॉड के साथ स्कूल और प्रबंधक के घर के हर कोने की सघन जांच की। इस जांच में भी सब कुछ ठीक पाया गया तो पुलिस ने राहत की सांस ली। प्रबंधक ने बताया कि संभवत: किसी ने उन्हें डराने के लिए शरारत की थी।

प्रबंधक को बच्चों और छात्रों को बम से उड़ा देने की धमकी मिली थी। मौका मुआयना किया गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवॉड ने भी छानबीन की, लेकिन सब ठीक निकला। यह किसी शरारती तत्व का काम है। - अशोक कुमार, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed