फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police sent the accused to jail who killed wife and daughter in budaun

बदायूं दोहरा हत्याकांड: पत्नी को मारा, बेटी को भी नहीं बख्शा, कुल्हाड़ी से काटा; आरोपी बोला- कोई पछतावा नहीं

Thu, 17 Aug 2023 07:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Aug 2023 07:12 PM IST
सार

अखिलेश उर्फ अजय ने अपनी पत्नी खुशबू और आठ माह की बेटी सृष्टि की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। उसने ढाई साल पहले खुशबू से प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
Police sent the accused to jail who killed wife and daughter in budaun
आरोपी अखिलेश, मृतक खुशबू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड़ेली में पत्नी और आठ माह की बेटी की हत्या करने वाला आरोपी अखिलेश उर्फ अजय पुलिस कस्टडी में गुमसुम बैठा रहा। जब उससे पूछा गया कि उसने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है। इसका उसे दुख है या नहीं, तो वह बोला कि उसे कोई पछतावा नहीं है। उसके मन में जो आया उसने कर दिया। बृहस्पतिवार दोपहर बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन


बुधवार सुबह आरोपी अखिलेश उर्फ अजय ने अपनी पत्नी खुशबू और आठ माह की बेटी सृष्टि की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। उसने खुशबू से प्रेम विवाह किया था। खुशबू मूलरूप से देवरिया जिले की रहने वाली थी, लेकिन उसका परिवार पिछले कई साल से दिल्ली में रह रहा था। करीब ढाई साल पहले अखिलेश भी घर से नाराज होकर दिल्ली चला था। वहीं उसको खुशबू से प्यार हुआ और उससे बदायूं लाकर शादी कर ली। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में फिर धमकी भरे पोस्ट: मदरसे पर चला बुलडोजर तो पीएम सीएम पर अभद्र टिप्पणी, खुराफातियों ने डाले वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शराब पीने का आदी था अखिलेश 

अखिलेश शराब पीने का आदी हो गया था। इससे खुशबू अपने मायके जाना चाहती थी। उसी बात को लेकर अखिलेश ने बुधवार सुबह उसकी और बेटी सृष्टि की हत्या कर दी। फिर वह उसी चारपाई पर बैठ गया था। इसके कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया था। पुलिस की सूचना पर खुशबू के पिता भरत चौधरी देर रात कोतवाली पहुंच गए। 


उन्होंने अखिलेश पर दहेज में एक लाख रुपये और बाइक मांगने समेत हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। भरत चौधरी का कहना है कि आरोपी अखिलेश शादी करने के बाद से खुशबू का उत्पीड़न कर रहा था। लगातार उससे एक बाइक और एक लाख रुपये मांग रहा था। इससे खुशबू घर आना चाहती थी लेकिन आरोपी उसे मायके नहीं जाने दे रहा था।

बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों मां-बेटी के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार करा दिया। परिवार वालों ने सृष्टि के शव को दफन कर दिया है। इस दौरान ससुराल और मायके वाले मौजूद थे।

सीओ करेंगे दोहरे हत्याकांड की विवेचना

कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड़ेली में हुए दोहरे हत्याकांड की विवेचना सीओ दातागंज कर्मवीर सिंह करेंगे। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव जाति का है जबकि खुशबू अनुसूचित जाति की थी। अनुसूचित जाति के मामलों की विवेचना सीओ करते हैं। इससे उन्हें इस मामले की विवेचना मिली है।

अखिलेश ने बरेली में किसान से की थी लूटपाट 

हत्यारोपी अखिलेश एक लूटपाट के मामले में भी नामजद है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी शिवदयाल 21 नवंबर 2021 को छोटा हाथी में मिर्च भरकर डेलापीर बरेली मंडी जा रहा था। जब वह महेशपुरा ठाकुरान के रेलवे फाटक पार करके आगे पहुंचा कि तभी आरोपी अखिलेश ने अपने साथियों के साथ आगे से ऑटो लगाकर उसे रोक लिया। 

उसके साथ लोहे की रॉड से मारपीट की थी। साथ ही उससे पांच हजार रुपये, एक मोबाइल लूट लिया था। जब वह चिल्लाया तो आरोपी मौके से भाग गए थे। इस संबंध में शिव दयाल ने सुभाष नगर थाने में अज्ञात में एफआईआर दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस की विवेचना में आरोपी अखिलेश का नाम प्रकाश में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed