फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police searching Golden Baba on suspect of murder in Bareilly

बरेली नसीर हत्याकांड: आरोपी मयंक और उसका साथी गिरफ्तार; चिकन रोल बेस्वाद बताकर मारी थी गोली

Thu, 04 May 2023 01:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 May 2023 01:42 PM IST
सार

बरेली के पॉश इलाके में बुधवार रात चिकन रोल स्टॉल पर आए दो लोगों ने चिकन रोल का स्वाद खराब बताकर कारीगर नसीर के सिर में गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मयंक रस्तोगी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
police searching Golden Baba on suspect of murder in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में चिकन रोल को बेस्वाद बताकर कारीगर की गोली मारकर हत्या करने वाले सराफ मयंक रस्तोगी उर्फ गोल्डन बाबा और उसके दोस्त तामीज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर, 32 बोर का तमंचा, मोबाइल और नौ हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


प्रेमनगर थाना क्षेत्र के प्रियदर्शनी नगर में बीडीए ऑफिस के पास एकतानगर निवासी अंकुर सब्बरवाल का पंजाबी कबाब कॉर्नर है। बुधवार रात 10:30 बजे के बाद ग्रे रंग की इनोवा कार से किला थाना क्षेत्र के बड़ी बमनपुरी निवासी मयंक रस्तोगी उर्फ गोल्डन बाबा अपने दोस्त गढ़ैय्या निवासी तामीज के साथ नशे की हालत में वहां चिकन रोल खाने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


नशे में गुंडई: कार सवारों ने ले ली गरीब कारीगर की जान, चिकन रोल बेस्वाद बताकर मार दी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उसे बेस्वाद बताते हुए मयंक और तामीज ने झगड़ा शुरू कर दिया। दोनों कबाब कारीगर नसीर को गालियां देने लगे। बात बढ़ने पर मयंक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से नसीर की कनपटी पर गोली मार दी। अंकुर सब्बरवाल की ओर से प्रेमनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

12 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ा 

सीसीटीवी फुटेज और कार के नंबर के जरिये पुलिस 12 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंच गई। हत्याकांड में मयंक रस्तोगी और उसके दोस्त तामीज का नाम प्रकाश में आया। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे आरोपियों को पुलिस लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अंकुर के पास से बरामद रिवाल्वर का लाइसेंस किसके नाम है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करेगी।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और कार के पंजीकरण नंबर के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर, 32 बोर का तमंचा भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed