फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police searching for rooms in hotels and farm houses in many districts

Bareilly News: कई जिलों के होटल और फार्म हाउस में कमरे तलाश रही पुलिस

Sat, 03 Feb 2024 04:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 03 Feb 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Police searching for rooms in hotels and farm houses in many districts
सीबीगंज। तीन दिन बीतने के बाद भी हत्या करके बड़ा बाइपास के नजदीक फेंकी गई युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस शिनाख्त के लिए होटल व फार्म हाउस के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

तिलियापुर-परधौली गांव के बीच मंगलवार सुबह युवती का शव मिला था। युवती के हाथ-पैर सफेद चादर को फाड़कर बांधे गए थे। ऐसी चादर होटलों में इस्तेमाल की जाती है। इसलिए पुलिस को शक है कि होटल से ही युवती के बारे में सुराग मिल सकता है। सेक्स रैकेट के एंगल पर भी जांच की जा रही है। युवती के दाहिने हाथ पर फूल के टैटू बने थे, बाएं हाथ पर राजू लिखकर दिल बना हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस की टीमें बरेली, रामपुर और मुरादाबाद के होटलों और फार्म हाउस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही हैं। पुलिस उस रात 10 बजे से अगले दिन तक रामपुर की ओर से आने-जाने वाले करीब चार हजार वाहनों की टोल की फुटेज जांच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भपात भी कराया गया था
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवती की मृत्यु दम घुटने से हुई थी और वह एक माह की गर्भवती थी। उसका पहले गर्भपात भी कराया गया था। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि शुक्रवार को युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed