फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police rescues Jaunpur girl hostage in house accused arrested

Bareilly: युवक ने पहचान छिपाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, घर लाकर बंधक बनाया, नाम रखा नाजरीन

Sun, 14 Jul 2024 10:53 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 14 Jul 2024 10:53 AM IST
सार

बरेली के युवक ने अपनी पहचान छिपाकर जौनपुर की युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसे अपने घर ले आया। तब युवती को उसकी सच्चाई पता चली। युवती ने विरोध किया तो युवक ने उसे बंधक बनाकर रखा। 

विज्ञापन
Police rescues Jaunpur girl hostage in house accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में प्राइवेट कंपनी में काम करने के दौरान युवक ने पहचान छिपाकर जौनपुर की युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसने युवती को बरेली के बिथरी के एक गांव में लाकर बंधक बनाकर पत्नी की तरह रखने लगा। सच्चाई पता चलने पर युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने  शनिवार रात को युवती को छुड़ाया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


जौनुपर की युवती हिमाचल के सिरमौर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। उसी कंपनी में बिथरी के उदयपुर जसरतपुर का अमन काम करता था। अमन ने खुद को हिंदू बताते हुए युवती को प्रेमजाल में फांस लिया। एक जुलाई को अमन युवती को गांव ले आया। 
विज्ञापन


आरोपी ने युवती का नाम भी बदला 
घर आकर युवती को पता चला जिस अमन को वह हिंदू समझ रही थी, वह मुस्लिम है। उसके पिता का नाम इदरीश है। गांव में किसी को यह बात पता न चले, इसलिए युवती का नाम नाजरीन रख दिया। अमन घर में युवती को पत्नी बनाकर रखने लगा। उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी युवती के साथ मारपीट की गई। किसी ग्रामीण ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस घर से युवती को बरामद कर अमन को थाने ले आई। प्रधान कपिल पटेल की तरफ से पुलिस ने अमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर बिथरी संजय कुमार का कहना है कि अमन युवती को मुस्लिम नाम से घर में रख रहा था। 

सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि युवक पहचान छिपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाकर हिमाचल से ले आया था। यहां युवती का नाम भी बदल दिया था। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed