फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police registers eight drug smuggling gangs in Bareilly

Bareilly News: पुलिस ने तस्करों पर कसा शिकंजा, मादक पदार्थ तस्करी करने वाले आठ गिरोह पंजीकृत

Sat, 20 Sep 2025 03:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Sep 2025 03:49 PM IST
सार

बरेली जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। जिले में आठ नए गिरोह पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें 31 आरोपी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Police registers eight drug smuggling gangs in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर स्मैक और अफीम जैसे मादक पदार्थों की तस्करी करने के मामले में अलग अलग थानों में आठ गिरोह पंजीकृत किए गए हैं। आठ गिरोह के 31 सदस्यों पर पुलिस लगातार नजर रख रही है। आठ गिरोह में से तीन फरीदपुर थाने में जबकि पांच गिरोह जिले के अन्य थानों में पंजीकृत किए गए हैं।

विज्ञापन


फरीदपुर के मोहनपुर का निवासी शहादत खां के गिरोह में तीन सदस्य नसीम, आदिल खां और सालिम है। दूसरा राहुल गिरोह है। राहुल निवासी ग्राम अंजनी सिरौली के गिरोह में शांति कुमारी पत्नी चन्दन सिंह निवासी ओखेनी तेली टोला जनपद हजारीबाग झारखंड सदस्य है। तीसरा गैंग महावीर ग्राम सल्लन नगर थाना बिनावर बदायूं का है। इसमें ओमवीर पुत्र राधेश्याम, वीरेंद्र, हुकुम सिंह निवासी ग्राम सेनपुर दातागंज बदायूं है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'बाबू ऐसा मत करो...वो नहीं मानी': मरने से पहले युवक ने बनाया वीडियो, प्रेमिका और सिपाही पर लगाए ये आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे गैंग में राजेंद्रपाल निवासी बिवनी अलीगंज का निवासी है। इसमें आजाद अहमद निवासी बहादुरपुर खादर थाना लक्शर हरिद्वार, प्रेमपाल पुत्र तेजपाल, अनिल कुमार कश्यप पुत्र पप्पू कश्यप निवासीगण ग्राम मजगवा विशारतगंज और अनिल कुमार दांगी निवासी गिघोर जनपद चतरा झारखंड और जसवीर सिंह है। 

पांचवें, छठे और सातवें गैंग में शामिल हैं ये आरोपी 
पांचवां गैंग मानिश निवासी नई बस्ती फतेजगंज पश्चिमी का है। इसमें अफजाल और शरीफ अहमद ग्राम टिटौली फतेहगंज पश्चिमी शामिल हैं। छठे गैंग में अखिल विश्वकर्मा पुत्र निवासी ग्राम डिफेंस कॉलोनी इज्जतनगर का है। यह गैग फरीदपुर में पंजीकृत हुआ है। इसमें बबलू ग्राम देवकोला आंवला और रूपकिशोर शर्मा निवासी चौधरी तालाब सदस्य हैं। सातवें गैंग का लीडर नौबत यादव है जो मेहतरपुर बिथरी चैनपुर का निवासी है। इसमें संतोष मौर्य निवासी नवादा शेखान और दिनेश यादव निवासी खुर्रम गौटिया थाना बारादरी हैं। 

आठवें गैंग में असगर अली उर्फ गुड्डू निवासी शाहनूरी मस्जिद जोगी नवादा बारादरी के नाम पर पंजीकृत है। इस गैंग में चार सदस्य हैं, जो सभी बारादरी के निवासी हैं। इनमें आदिल पुत्र तौफीक, उस्मान अली उर्फ गद्दी, शबा पत्नी आदिल, नूरी पत्नी असगर अली निवासी शाहनूरी मस्जिद जोगी नवादा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed