फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man committed suicide by consuming poison accusing his girlfriend and a constable in Budaun

'बाबू ऐसा मत करो...वो नहीं मानी': मरने से पहले युवक ने बनाया वीडियो, प्रेमिका और सिपाही पर लगाए ये आरोप

Sat, 20 Sep 2025 03:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Sep 2025 03:56 PM IST
सार

बदायूं के उद्यैती थाना क्षेत्र में सोनियाखेड़ा गांव निवासी दीपक चौधरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जहर खाने से पहले दीपक ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका और सिपाही समेत तीन पर प्रताड़ित और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
man committed suicide by consuming poison accusing his girlfriend and a constable in Budaun
दीपक चौधरी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के उद्यैती थाना क्षेत्र के गांव सोनियाखेड़ा निवासी दीपक चौधरी ने मौत से पहले वीडियो बनाया था। यह वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उसने खुद जहर खाने की बात कही है। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार प्रेमिका, इलाके में डायल 112 पर तैनात एक सिपाही व एक अन्य युवक को बताया। सिपाही व युवक पर धमकाने और प्रेमिका पर ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गांव सोनियाखेड़ा निवासी दीपक चौधरी (25 वर्ष) पुत्र सत्यवीर सिंह चौधरी बिसौली में मोबाइल फोन के शोरूम पर नौकरी करता था। करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात हमउम्र युवती से हुई थी। युवक के मुताबिक युवती ने बताया था कि वह अपने पति से अलग रहती है। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। दो साल में वह धन और मान सब कुछ गवां बैठा था। अब या तो प्रेमिका से शादी हो या फिर वह आत्महत्या करे दो विकल्प उसके पास बचे थे। परेशान होकर उसने आत्महत्या करने की ठान ली। 
विज्ञापन


पांच मिनट के वीडियो में बयां किया दर्द 
शुक्रवार को उसने जहर खाने से पहले करीब पांच मिनट का एक वीडियो बनाया, जिसमें उसके साथ जो हुआ, वो सब कुछ बयां किया। अब तक मृतक के परिजन प्रेमिका व उसके परिवार पर हत्या का आरोप लग रहे थे, लेकिन शनिवार को जब वीडियो वायरल हुआ तो मामले में नया मोड़ आ गया। वीडियो में दीपक ने प्रेमिका, सिपाही व एक अन्य को अपनी मौत का जिम्मेदार बताते हुए सरकार से आरोपियों को फांसी की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे लड़कों से बात करती थी प्रेमिका 
वीडियो में दीपक कहता है कि प्रेमिका रितु ने दो साल में मुझे बहुत प्रताड़ित किया। वह दूसरे लड़कों से बात करती थी। मैंने उससे कहा कि बाबू ऐसा मत करो, लेकिन वह नहीं मानी। दीपक ने आगे कहा कि प्रेमिका उससे शादी के नाम पर रुपये लेती आ रही थी। दो वर्षों में करीब 4.75 लाख रुपये उससे ले लिए। प्रेमिका ने करीब आठ दिन पहले ही भरोसा दिलाया कि वह 15 सितंबर को उसके साथ चलेगी और शादी भी करेगी। इसी बात में उलझाकर उसने एक लाख रुपये ले लिए थे। 15 सितंबर को वह दातागंज पहुंच गया लेकिन प्रेमिका फोन तक नहीं उठाया। देर शाम तक इंतजार करके वह लौट गया। आरोप है कि तीन दिन से लगातार रात को वह यही कहती कि आज आओ साथ चलूंगी। इससे परेशान होकर वह जान दे रहा है। दीपक ने सिपाही पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। 

प्रेमिका और उसके माता-पिता पर रिपोर्ट 
मृतक दीपक की मां शीला देवी की तहरीर पर पुलिस ने दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डहरपुर निवासी प्रेमिका रितू गुप्ता, उसके पिता दिनेश गुप्ता व माता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो विवेचना का पार्ट है। उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। फिलहाल मामले की गहनता से जांच चल रही है। उधर, वीडियो में दीपक ने जिस सिपाही का जिक्र किया है। उसकी मुश्किल भी बढ़ सकती हैं। हालांकि अभी रिपोर्ट में उसका नाम नहीं है। 

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed