फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police recruitment examination in the university, convocation ceremony on 31st difficult

Bareilly News: विश्वविद्यालय में पुलिस भर्ती परीक्षा, 31 को दीक्षांत समारोह मुश्किल

Mon, 26 Aug 2024 03:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:08 PM IST
विज्ञापन
Police recruitment examination in the university, convocation ceremony on 31st difficult
- परीक्षा के दौरान परिसर में नहीं कराई जा सकती हैं अन्य गतिविधियां
विज्ञापन

बरेली। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में 31 अगस्त को 22वें दीक्षांत समारोह का आयोजन मुश्किल है, क्योंकि परीक्षा वाले दिन परिसर में अन्य गतिविधियां नहीं कराई जा सकती हैं।
विवि के मीडिया सेल प्रभारी डॉ. अमित सिंह के अनुसार दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अटल सभागार को चमकाया जा चुका है। उपाधि, मेडल व प्रशस्तिपत्र तैयार करने की प्रक्रिया भी चल रही है। राज्यपाल की ओर से 31 अगस्त को दीक्षांत समारोह आयोजित करने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। विवि में पुलिस भर्ती परीक्षा के केंद्र बनाए गए हैं। 31 अगस्त को भी परीक्षा कराई जाएगी, पर अभी तक राज्यपाल के कार्यक्रम में परिवर्तन संबंधी पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विवि व संबद्ध कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे कई विद्यार्थी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए विभिन्न केंद्रों पर गए हुए हैं। वहीं, विवि में परीक्षा के अलावा अन्य गतिविधियां नहीं करने का पत्र भी जारी किया गया है। 31 अगस्त को ही आला हजरत का कुल है, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन शामिल होंगे। ऐसे में समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed