{"_id":"677ae0ba922064cacb0bb5e3","slug":"police-reached-bjp-mlas-camp-office-with-the-victim-bareilly-news-c-123-1-bdn1007-132252-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पीड़िता को लेकर भाजपा विधायक के कैंप कार्यालय पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पीड़िता को लेकर भाजपा विधायक के कैंप कार्यालय पहुंची पुलिस
Mon, 06 Jan 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। भाजपा के बिल्सी विधायक समेत 16 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और जमीन हड़पने के मुकदमे में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस दुष्कर्म पीड़िता को लेकर भाजपा विधायक के कैंप कार्यालय पहुंची और घटनास्थल का नक्शा तैयार किया। सोमवार को पीड़िता के अदालत में बयान दर्ज होंगे।
शहर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने बिल्सी विधायक हरीश शाक्य समेत 16 लोगों पर जमीन हड़पने और विधायक समेत तीन लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने भाजपा विधायक हरीश शाक्य, इनके भाई सत्येंद्र शाक्य, धर्मपाल शाक्य, ब्रजेश कुमार शाक्य, हरीशंकर शाक्य, अनेगपाल, आनंद प्रकाश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, मनोज कुमार गोयल, शैलेंद्र कुमार सिंह, हरिश्चंद्र वर्मा, रामपाल, चंद्रावती, दिनेश कुमार, विपिन और दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
दुष्कर्म पीड़िता का आरोप है कि विधायक और उसके दो साथियों ने कैंप कार्यालय पर दुष्कर्म किया था। रविवार को पुलिस दुष्कर्म पीड़िता को लेकर विधायक के कैंप कार्यालय पर पहुंची। साथ में फॉरेंसिक टीम भी थी। इसके साथ ही पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराई गई। महिला के बताए हुए स्थान का नक्शा तैयार किया गया। अब सोमवार को दुष्कर्म पीड़िता के अदालत में बयान दर्ज होंगे। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नक्शा तैयार कर लिया गया है।