{"_id":"63f6c6152b9fea9c810be7f7","slug":"police-raided-the-spa-center-on-the-information-of-prostitution-in-bareilly-2023-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 'मसाज के नाम पर स्पा सेंटर में होता है जिस्मफरोशी का धंधा', इस सूचना पर पुलिस ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 'मसाज के नाम पर स्पा सेंटर में होता है जिस्मफरोशी का धंधा', इस सूचना पर पुलिस ने मारा छापा
Thu, 23 Feb 2023 08:59 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 23 Feb 2023 08:59 AM IST
सार
बरेली में मिनी बाईपास पर जिस स्पा सेंटर को पुलिस ने कुछ दिनों बंद कराया था, उसे दोबारा खोल दिया गया। बुधवार को देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा और स्पा सेंटर को फिर से बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में मिनी बाईपास पर पहले स्पा सेंटर के नाम पर अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें थीं। एसएसपी के आदेश पर इसे बंद करा दिया गया था, लेकिन इस स्पा सेंटर दोबारा शुरू हो गया। बुधवार को इज्जतनगर इंस्पेक्टर ने सूचना के बाद टीम भेजी। स्पा सेंटर को बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
थाना इज्जतनगर पुलिस ने बुधवार को स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना पर छापा मारा, लेकिन कोई गड़बड़ी नहीं मिली। हालांकि, पुलिस ने बिना अनुमति खोले गए स्पा सेंटर पर ताला डलवा दिया और कर्मचारियों को हिदायत दी कि इसे खोला गया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इज्जतनगर क्षेत्र की कर्मचारीनगर चौकी पुलिस को कुछ दिन पहले मिनी बाईपास पर एक स्पा सेंटर में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा था। उस समय स्पा सेंटर को बंद करा दिया था, लेकिन यह स्पा सेंटर दोबारा से शुरू हो गया।
विज्ञापन