फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police raid two restaurants in DDipuram, absconders running hookah bar, police caught waiters

डीडीपुरम के दो रेस्टोरेंट पर पुलिस का छापा, हुक्का बार चलाने वाले फरार, वेटरों को पकड़ लाई पुलिस

Mon, 28 Sep 2020 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Police raid two restaurants in DDipuram, absconders running hookah bar, police caught waiters
पुलिस ने जब्त किया हुक्का बार का सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

ब्रू बेरी रेस्टोरेंट पर तीसरी और ग्रीन चिली पर दूसरी बार हुई कार्रवाई
विज्ञापन

बार से कई हुक्के, चिलम, फ्लेवर्ड तंबाकू और कोयला बरामद

बरेली। डीडीपुरम में रविवार को एक बार फिर दो हुक्का बार पर पुलिस के छापे और उन्हें चलाने वालों के कार्रवाई से ऐन पहले भाग जाने की घटना दोहराई गई। ग्रीन चिली और ब्रू बेरी रेस्टोरेंट में चल रहे इन हुक्का बार में सिर्फ कुछ वेटर पुलिस के हत्थे चढ़े। ग्रीन चिली पहले भी एक दफा और ब्रू बेरी रेस्टोरेंट में दो दफा हुक्का बार चलता पकड़ा जा चुका है। पुलिस की हल्की कानूनी कार्रवाई ने इन दोनों जगह फिर नाबालिग लड़के-लड़कियों को नशा परोसने का मौका दे दिया। दोनों बार से पुलिस ने कई हुक्के, चिलम, फ्लेवर्ड तंबाकू और कोयला टिक्की बरामद की हैं।
रविवार शाम प्रेमनगर पुलिस की दो टीमों ने हुक्का बार के खिलाफ अभियान चलाया। सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने डीडीपुरम के एसएसडी प्लाजा में दूसरी मंजिल पर चल रहे ब्रू बेरी रेस्टोरेंट में छापा मारा तो वहां हुक्का बार चलता मिला। यहां से पुलिस ने हरूनगला में रहने वाले गंगा प्रसाद, जिला अस्पताल कैंपस के अमित और मुंशीनगर के शकील को गिरफ्तार किया। बतौर वेटर यहां काम करने वाले ये तीनों लोग नाबालिग ग्राहकों को भी हुक्का पिला रहे थे। पुलिस के मुताबिक हुक्का बार का मालिक अक्षय कुमार छापे के दौरान फरार हो गया। इस रेस्टोरेंट से एक हुक्का, पांच कोयला टिक्की पैकेट और फ्लेवर्ड तंबाकू का पैकेट बरामद हुआ। दूसरी टीम ने सब इंस्पेक्टर मदन सिंह के साथ डीडीपुरम चौराहे के पास ग्रीन चिली रेस्टोरेंट में छापा मारा जहां से माधोबाड़ी की नई वाल्मीकि बस्ती के शानू और गुसाईं गौंटिया के सौरभ को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों भी वेटर निकले जिन्होंने रेस्टोरेंट के मालिक शाहबाद में रहने वाले मोईन अहमद के भाग जाने की बात बताई। पुलिस ने मौके से पांच हुक्के, छह चिलम, नौ कोयला टिक्की और फ्लेवर्ड तंबाकू की दो डिब्बी बरामद की हैं। ये दोनों ही हुक्का बार कोचिंग सेंटर से सौ मीटर के दायरे में चल रहे थे।
विज्ञापन

नाबालिगों को नशे की लत लगाकर कर रहे हैं मोटी कमाई

हुक्का बार के संचालन को लेकर प्रेमनगर पुलिस ने ग्रीन चिली रेस्टोरेंट पर जनवरी में और ब्रू बेरी रेस्टोरेंट पर जुलाई एवं पिछले साल भी कार्रवाई की थी। मगर यहां आने वाले नाबालिग ग्राहकों से मोटी कमाई होने के चलते संचालकों ने फिर से हुक्का बार शुरू कर दिया। मगर पिछली बार की तरह इस बार भी पुलिस ने सिर्फ नौकरों पर ही कार्रवाई की है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मालिक फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फिर दिखाई दोनों इमारतों के मालिकों पर मेहरबानी

अवैध हुक्का बार के संचालन को लेकर पुलिस ने इस बार भी भवन मालिकों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। आसपास के लोगों का कहना है कि यह संभव नहीं है कि जिस भवन में हुक्का बार संचालित हो रहा हो, उसके मालिक को जानकारी न हो।

हाईकोर्ट दे चुका है कार्रवाई के निर्देश

पिछले दिनों हाईकोर्ट ने हुक्का बार पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट ने ये भी कहा था कि अवैध रूप से संचालित होने वाले इन हुक्का बार में सामाजिक दूरी का पालन न होने से कोरोना संक्रमण का भी डर है। इसके बाद रविवार को बरेली पुलिस ने हुक्का बार के खिलाफ यह पहली कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed