फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police post incharge infrom of IG

आईजी के सवालों पर चौकी इंचार्ज को छूटा पसीना

Wed, 17 Mar 2021 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
police post incharge infrom of IG
बरेली। रकम की हेराफेरी के आरोप में जांच किए बगैर अकाउंटेंट को जेल भेज देने के मामले में 15 दिन तक टालमटोल के बाद परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज सोमवार को आईजी के सामने पेश तो हो गए लेकिन उनके सवालों का जवाब नहीं दे पाए। आईजी ने अब एसएसपी को जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

हरियाणा के गुरुग्राम की सनटेक कंपनी में हुमायूं और उनकी पत्नी तैयबा खान के साथ आमिर भी पार्टनर हैं। रूपेंद्र सेन गुप्ता इस कंपनी में अकाउंटेंट थे। कुछ समय पहले आमिर और तैयबा के बीच विवाद होने पर रूपेंद्र ने थाना सीबीगंज में तैयबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसकी विवेचना चल रही है। कुछ ही दिनबाद आमिर ने रूपेंद्र सेन गुप्ता के खिलाफ भी थाना सीबीगंज में रकम की हेराफेरी और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसकी विवेचना परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह को दी गई जिन पर बगैर जांच किए ही किसी दबाव में रूपेंद्र को जेल भेज देने का आरोप है।
विज्ञापन

रूपेंद्र के परिवार वालों की शिकायत पर आईजी राजेश पांडेय ने करीब 15 दिन पहले विवेचक को साक्ष्यों के साथ तलब किया था मगर विवेचक पेश होने के बजाय आईजी को गुमराह करते रहे और फिर छुट्टी लेकर चले गए। आईजी के सख्ती दिखाने के बाद सोमवार को विवेचक उनके सामने पेश हुए। आईजी के निर्देश पर पेशकार इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने पहले से तैयार किए गए 20 सवाल विवेचक से पूछे तो उन्हें पसीना आ गया। जवाब देने के बजाय लिखित रिपोर्ट भेजने का बहाना बनाकर वह लौट गए। इसके बाद आईजी ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को मामले की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज पेश हुए थे लेकिन अकाउंटेंट की गिरफ्तारी का सटीक कारण नहीं बता सके। एसएसपी को मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। - राजेश पांडेय, आईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed