फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police personnel will be trained to get rid of the problem of traffic jam.

Bareilly News: जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस कर्मियों की होगी ट्रेनिंग

Fri, 20 Dec 2024 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police personnel will be trained to get rid of the problem of traffic jam.
बहेड़ी। एसएसपी ने थाने के वार्षिक निरीक्षण के दौरान जनता से संवाद करते हुए अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस प्रशासन व नगर पालिका द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलवा कर सफाई करने की बात कही। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बहेड़ी, मीरगंज, शीशगढ़, शेरगढ़ थाना क्षेत्र के पुलिस कर्मियों को बरेली में ट्रैफिक संचालन की ट्रेनिंग देकर ट्रेंड करने की बात कही।
विज्ञापन

एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। आते ही उन्होंने गारद की सलामी ली। इसके बाद क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ संवाद करते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि अतिक्रमण को लेकर डीएम संग बैठक के बाद दस दिन का अभियान बहेड़ी नगर में चलाया जाएगा। इसमें स्थानीय प्रशासन, पुलिस नगर पालिका की टीम शामिल होंगी। एमजीएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक गंगवार ने स्कूलों की छुट्टी के दौरान आसपास लगने वाली भीड़ का मुद्दा रखा। इस पर स्कूलों के प्रधानाचायों के साथ बैठक कर समाधान का आश्वासन दिया। तीन वर्ष से अधिक जिन पुलिस कर्मियों की इस थाने पर तैनाती है, उनको तत्काल हटाया जाएगा।
विज्ञापन

मितीडांडी गांव की आशा रानी थाने पहुंची। उन्होंने गांव के दबंगों की मारपीट से परेशान होकर मजबूरी में पलायन करने की बात कही। इस पर इंस्पेक्टर ने मुकदमा दर्ज होने की बात बताई। एसएसपी ने सीओ को आदेश दिए कि विवेचना पूरी कर चार्जशीट लगाकर कोर्ट भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सिपाही अपने बीट की जानकारी नहीं दे पाए

थाने पर मौजूद पुलिस कर्मियों की बैठक के दौरान उन्होंने बीट बार जानकारी ली, जिसमें दो सिपाही अपनी बीट की सही जानकारी उन्हें नहीं दे पाए। दोनों सिपाहियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात कही। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी कारों में जीपीएस जरूर लगाए। व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपनी दुकानों वह घरों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाए ताकि किसी भी तरह की घटना होने पर पुलिस को उससे मदद मिल सके। उन्होंने कहा चोरी हुई कार की बरामदगी में सीसीटीवी कैमरे की अहम भूमिका रही है। पुलिस कर्मियों से पिस्टल, राइफल, आशु गैस आदि के चलाने, खोलना बांधने का टेस्ट लिया। उन्होंने थाने के नवनिर्मित भवन में तमाम कमियां पाईं, उसको ठीक करने के लिए आदेश दिए।

इस मौके पर एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा, सीओ अरुण कुमार सिंह, चौधरी दलपत सिंह, आलोक गर्ग, नसीम अहमद, विवेक गर्ग, टीकाराम गंगवार,राहुल गुप्ता, महेश चंद्र शर्मा, सभासद सलीम चंदा, ताहिर पप्पू, रोशन गेरा, तरुण कालडा, दिनकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed