फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police personnel were given a cash reward of Rs 8,07,750.

Bareilly News: पुलिस वालों को दिया 8,07,750 रुपये का नकद पुरस्कार

Mon, 27 Oct 2025 03:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Police personnel were given a cash reward of Rs 8,07,750.
बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने वित्त वर्ष 2025-26 में विभिन्न ईकाइयों में काम करने वाले 345 पुलिस कर्मियों को उनके अच्छे कार्य के लिए 8,07,750 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। अब पुरस्कार की यह धनराशि पुलिस वालों के खातों में हस्तांतरित की गई है। पुरस्कार की रकम पाकर पुलिसकर्मियों के चेहरे खिल उठे। एक अप्रैल से नौ अक्तूबर तक की अवधि में ये पुरस्कार दिए गए हैं। नौ निरीक्षक, दो गोपनीय निरीक्षक, 70 उपनिरीक्षक, एक महिला उपनिरीक्षक, 97 मुख्य आरक्षी, सात महिला मुख्य आरक्षी, 110 आरक्षी, 25 महिला आरक्षी, तीन कंप्यूटर ऑपरेटर, एक रेडियो उपनिरीक्षक, एक प्रधान परिचालक और 19 फायर सर्विस कर्मचारियों को अलग-अलग धनराशि के नकद पुरस्कार दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


-------

हत्या के मामले में जिला जेल में बंद कैदी की मौत

बरेली। हत्या के मामले में जिला जेल (सेंट्रल जेल-2) में बंद कैदी की हालत शनिवार रात अचानक बिगड़ गई। जेल प्रशासन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैदी के परिजनों को सूचना दी गई। शाहजहांपुर के तिलहर का रहने वाला 50 वर्षीय सर्वेश हत्या के मामले में जिला जेल में बंद था। रविवार को शहर पहुंचे सर्वेश के भतीजे इंद्रजीत ने बताया कि हत्या के मामले में चाचा शाहजहांपुर जेल में बंद थे। उन्हें बाद में बरेली स्थित जिला जेल भेज दिया गया था। शनिवार रात जेल से कॉल कर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी गई थी। उन्होंने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। ब्यूरो
विज्ञापन




बिजली चोरी की आरसी लेकर गए अमीन पर हमला, रिपोर्ट दर्ज
- 16 अक्तूबर को तहसील से जारी हुआ था वसूली प्रमाणपत्र
बरेली। बिजली चोरी के मुकदमे की आरसी लेकर गए सदर तहसील के अमीन पर फल का ठेला लगाने वाले ने हमला कर दिया। आरसी फाड़कर जान से मारने की धमकी दी। अमीन की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मठकमल नेकपुर निवासी मनोज कुमार यादव ने बताया कि वह सदर तहसील में संग्रह अमीन हैं। उनके पास कटरा चांद खां का एरिया है। उनके पास बिजली चोरी की एक आरसी नवादा शेखान निवासी सूरज की है। अमीन ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे को बताया कि वह कई माह से आरसी की वसूली के लिए सूरज के पास जा रहे थे, लेकिन वह घर पर नहीं मिलता था। उसके परिजन मिलते थे। 16 अक्तूबर को तहसील से आरसी प्रपत्र जारी किया गया था। वह प्रपत्र को तामील कराने के लिए सूरज के घर गए, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। किसी ने बताया कि वह सेटेलाइट बस अड्डे के पास फल का ठेला लगाता है। वह सेटेलाइट बस अड्डे के पास उसके फल के ठेले पर पहुंचे। अमीन ने सूरज से धनराशि जमा करने और प्रपत्र तामील करने के लिए कहा। आरोप है कि सूरज ने गाली-गलौज करते हुए प्रपत्र छीन लिया और उसे फाड़कर फेंक दिया। गालियां देकर जान से मारने की धमकी देने लगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed