Bareilly News: मूंछें हों तो दीवान मनोज शर्मा जैसी... मिला ईनाम, पुलिस अफसरों ने दिया प्रशस्ति पत्र
आईजी दफ्तर में तैनात मनोज कुमार शर्मा को रौबदार मूंछों, साफ सुथरी वर्दी और बेहतर कार्यशैली के लिए पुरस्कृत किया गया है। पुलिस अफसरों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मूंछें हो तो नत्थूलाल जैसी.. यह डायलॉग अमिताभ बच्चन की फिल्म शराबी में फिल्माया गया था। जब किसी की रौबदार मूंछों को कोई देखता है तो शायद उसके जहन में यह जरूर डायलॉग आता होगा। आज के दौर में भी ऐसी रौबदार मूंछें देखने को मिलती हैं। सेना और पुलिस की नौकरियों में रौबदार मूंछ रखने वालों को इनाम भी दिया जाता है।
घनी और झबरीली मूंछों से शख्स की एक अलग पहचान बन जाती है। बरेली में तैनात पुलिसकर्मी मनोज शर्मा ने भी रौबदार मूंछों से विभाग में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी मूंछों के पुलिस अधिकारी भी कायल हैं। आईजी दफ्तर में तैनात मनोज कुमार शर्मा को रौबदार मूंछों, साफ सुथरी वर्दी और बेहतर कार्यशैली के लिए पुरस्कृत किया गया है।
रौबदार मूछों के लिए किया गया पुरस्कृत
एसएसपी प्रभाकर चौधरी के कार्यालय में मंगलवार को एसपी सिटी राहुल भाटी व अन्य अधिकारियों ने मनोज शर्मा को पुरस्कृत किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक हजार रुपये दिए गए हैं। मनोज शर्मा बीसलपुर जिला पीलीभीत के निवासी हैं। यहां सूर्या एनक्लेव में रहते हैं। उनका कहना है कि उन्हें शुरू से ही रौबदार मूंछें रखने का शौक है।
UP Nikay Chunav 2023: टिकट के लिए लखनऊ में डेरा डाले हैं दावेदार, दिग्गज नेताओं के घर पर भी दे रहे दस्तक
मनोज शर्मा जैसी रौबदार मूंछें रखना इतना आसान भी नहीं। विशेष रखरखाव से उनकी मूंछें रौबदार बनी हैं। मनोज ने बताया कि कॉलोनी में ही हेयर ड्रेसर अलीम उनकी मूंछों को हर तीसरे दिन सैट करता है। इसमें करीब पांच सौ रुपये महीने का खर्च आता है। पुलिसकर्मी मनोज की पत्नी अर्चना शर्मा बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं।