फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Nikay Chunav News Mayor post contenders are camping in Lucknow for tickets

UP Nikay Chunav 2023: टिकट के लिए लखनऊ में डेरा डाले हैं दावेदार, दिग्गज नेताओं के घर पर भी दे रहे दस्तक

Tue, 11 Apr 2023 10:33 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 11 Apr 2023 10:33 AM IST
सार

बरेली नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए सबसे ज्यादा दावेदार भारतीय जनता पार्टी में हैं। अब तक 35 लोग आवेदन कर चुके हैं। सपा में अब तक सात दावेदारों के नाम सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav News Mayor post contenders are camping in Lucknow for tickets
बरेली नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। टिकट पक्का करने के लिए दावेदार लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में डेरा डाले हुए हैं। दिग्गज नेताओं के घर पर भी दस्तक दे रहे हैं। नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए सबसे ज्यादा दावेदार भारतीय जनता पार्टी में हैं। अब तक 35 लोग आवेदन कर चुके हैं। निवर्तमान से लेकर पूर्व महापौर तक शामिल हैं। पुराने राजनीतिज्ञ अनुभव का हवाला देकर दावेदारी कर रहे हैं। जातिगत आंकड़ों से लेकर जीत के समीकरण भी समझा रहे हैं।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी में सात दावेदार सामने आए हैं। तीन दावेदार लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं। पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के समक्ष भी दावेदारी पेश कर चुके हैं। बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस में आठ-आठ दावेदार सामने आए हैं। सभी लखनऊ पहुंचकर सियासी सफरनामे का हवाला देते हुए अपनी जीत के आंकड़ों की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष पद के लिए गहमागहमी

जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए भी सपा में सियासी गहमागहमी है। दोनों पदों के कई दावेदार लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं। पार्टी नेतृत्व किसी भी समय जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने दावेदार की योग्यता परखने को तय किए बिंदु 

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के साथ जिम्मेदार पदाधिकारियों को पत्र भेजकर चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा है। दावेदारों की न्यूनतम योग्यता परखने के लिए कुछ बिंदु तय किए हैं। 

उन्होंने कहा कि महापौर, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार 30 वर्ष से कम उम्र के न हों। सभासद पद के उम्मीदवार 21 वर्ष से कम उम्र के न हों। जहां से चुनाव लड़ना है, उस निकाय से अदेयता प्रमाण पत्र (नोड्यूज) प्राप्त करें। मतदाता सूची के उस पेज की प्रमाणित प्रति आवेदन के साथ लगाएं, जिसमें दावेदार का नाम अंकित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed