फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police officer Ritika aims to win a gold medal in Sepak Takraw.

Bareilly News: पुलिसकर्मी रितिका का सेपकटाकरा में स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य

Sun, 21 Jun 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 21 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police officer Ritika aims to win a gold medal in Sepak Takraw.
बरेली। पुलिसकर्मी रितिका शर्मा इन दिनों बिजनौर में अखिल भारतीय पुलिस सेपकटाकरा प्रतियोगिता के लिए कड़ी तैयारी कर रही हैं। उनका लक्ष्य इस प्रतियोगिता में बरेली क्षेत्र के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। रितिका ने इस खेल में कई पदक जीते हैं, जिससे उन्हें पदोन्नति भी मिली है।
विज्ञापन

रितिका ने प्रदेश सेपकटाकरा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने वर्ष 2024 और 2025 में अखिल भारतीय पुलिस में दो बार कांस्य पदक भी जीते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस की सेपकटाकरा प्रतियोगिता में उन्होंने वर्ष 2023, 2024 और 2025 में लगातार स्वर्ण पदक हासिल किए। बागपत की मूल निवासी रितिका वर्ष 2021 में पुलिस सेवा में शामिल हुई थीं। सेपकटाकरा को वर्ष 2023 में पुलिस के खेलों में शामिल किया गया, जिसके बाद उन्होंने इसमें महारत हासिल की। वह इस समय पुलिस लाइन में तैनात है।
विज्ञापन



खेलों से मिली पदोन्नति और भविष्य के लक्ष्य

रितिका ने बताया कि खेलों में पदक लाने से सामान्यतः दस साल बाद मिलने वाली तरक्की जल्दी मिल जाती है। राज्य स्तर पर पदक जीतने के कारण उन्हें वर्ष 2025 में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत किया गया। यह खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें सीधा दरोगा पद पर पदोन्नति मिलेगी। रितिका ने बताया कि विश्व पुलिस खेलों में सेपकटाकरा शामिल नहीं है। हालांकि, साई की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। बरेली में रहकर वह साई स्टेडियम में छह घंटे अभ्यास करती हैं, इन दिनों बिजनौर में अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed