फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police not allowing four-wheelers to enter Uttarakhand without e-pass

ई-पास के बगैर चौपहिया वाहन उत्तराखंड में नहीं घुसने दे रही पुलिस

Wed, 23 Sep 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
Police not allowing four-wheelers to enter Uttarakhand without e-pass
demo photo - फोटो : demo photo

मनमानी के खिलाफ प्रधानमंत्री और गृहमंत्री तक पोस्टकार्ड अभियान से पहुंचाएंगे शिकायत

विज्ञापन
बहेड़ी। बिना ई-पास के बिना उत्तराखंड में जाने पर लगी रोक हटने के बाद दोपहिया वाहन चालकों को तो राहत मिल गई है, मगर चौपहिया वाहनों में सफर करने वालों के लिए मुसीबत वैसे ही बनी हुई है। बहेड़ी-किच्छा मुख्य मार्ग के साथ ही संपर्क मार्ग से जाने वाले टैक्सी व निजी चौपहिया वाहनों को उत्तराखंड सीमा से आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई को मनमानी बताते हुए इससे परेशान लोगों ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री के शिकायत भेजने की बात कही है।
यूपी के गांव के संपर्क मार्गों से उत्तराखंड में दाखिल होने वाली मैक्स गाड़ियों, कारों से वहां के भंगा गांव के दबंग लोग सौ-सौ रुपये की वसूली कर रहे थे। उत्तराखंड पुलिस की सख्ती के बाद ये लोग गायब हो गए। वहीं बगैर ई-पास संपर्क मार्गों से भी आवाजाही पर रोक बरकरार है। इसका पालन कराने के लिए पुलभट्ठा चौकी पर चौपहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही है। कई वाहनों का चालान भी किया गया है। इस सख्ती के बाद से मैक्स चालक सवारियों को उत्तराखंड सीमा पर ही उतार दे रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं सीओ बहेड़ी रामानंद राय व इंस्पेक्टर पंकज पंत ने मैक्स वाहन यूनियन के संचालकों को हिदायत दी है कि सवारियों से ज्यादा किराया वसूला गया तो गाड़ियों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। उधर, उत्तराखंड पुलिस की लंबे समय से चल रही मनमानी से परेशान हो चुके यूपी के लोगों ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री तक शिकायत पहुंचाने को पोस्टकार्ड भेजने की रणनीति बनाई है। इसके लिए मुर्करम अली खां, रीतेंद्र सिंह, चौ अतर सिंह आदि क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर रहे हैं। दूसरी ओर सांसद प्रतिनिधि सरदार जैल सिंह ने सांसद वरुण गांधी लोगों की इस समस्या के बारे में जानकारी देकर राहत दिलाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed