{"_id":"6255e164da56d52ee22cc3eb","slug":"police-man-sell-stolen-bike-bareilly-news-bly481300645","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमनगर थाने के मुंशी ने बेच दी लावारिस बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमनगर थाने के मुंशी ने बेच दी लावारिस बाइक
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाने के मुंशी गंगाराम ने वहां खड़ी लावारिस बाइक चोरी करके बिधौलिया के नाजिर हुसैन को बेच दी। एसएसपी ने गंगाराम को सस्पेंड करके उसकी गिरफ्तारी करा दी है। बाइक खरीदने वाले नाजिर और उसे बिकवाने वाले प्रेमनगर के वाहिद व अजीम को गिरफ्तार किया गया है। चारों के खिलाफ थाना सीबीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सोमवार दोपहर एसपी सिटी रवींद्र कुमार सीबीगंज में बैंक चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बैंक के बाहर उन्होंने बिना नंबर की होंडा सीडी 110 बाइक खड़ी देखी। बाइक मालिक को ढूंढकर उसके बारे में पूछा गया तो सामने आया कि उसने यह बाइक सीबीगंज के गांव बिधौलिया में रहने वाले नाजिर हुसैन से खरीदी थी। पुलिस ने नाजिर को पकड़ा तो पता चला कि उसने करीब चार-पांच महीने पहले आठ हजार रुपये में यह बाइक प्रेमनगर थाने के मुंशी गंगाराम से आठ हजार रुपये में खरीदी थी। यह बाइक उसे वाहिद और अजीम ने दिलवाई थी। मंगलवार को पुलिस ने वाहिद और अजीम को भी गिरफ्तार कर लिया। देर शाम एसएसपी ने मुंशी गंगाराम को सस्पेंड करके उसकी गिरफ्तारी कराकर सीबीगंज थाने भिजवा दिया। बुधवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जाएगा।
पीआरवी ने बरामद की थी बाइक
गंगाराम से पूछताछ में सामने आया कि यह बाइक करीब सितंबर में लावारिस मिलने पर पीआरवी उसे थाना प्रेमनगर लेकर पहुंची थी। मगर उसने बाइक को जीडी में दाखिल करने के बजाय थाने में ऐसे ही खड़ा करा लिया। कुछ समय बाइक थाने में खड़ी रही और फिर उसने बेच दी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर की भूमिका की भी होगी जांच
इस मामले में प्रेमनगर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। उन्हें नवंबर में थाना प्रेमनगर की जिम्मेदारी दी गई थी। यह देखा जा रहा है कि लावारिस थाने से उनकी तैनाती के दौरान गायब हुई है या पहले। अगर बाइक उनके समय गायब हुई होगी तो उनकी मुश्किलें बढ़नी तय हैं।
प्रेमनगर की महिला दरोगा ने मुखबिर को दे दी थी बाइक
थाना प्रेमनगर में इस तरह का एक मामला पहले भी सामने आ चुका है। वहां तैनात रही महिला दरोगा लावारिस मिली बाइक को एक मुखबिर को दे दिया था। बाद में वह बाइक एक बदमाश के पास से बरामद हुई तो एसएसपी ने महिला दरोगा को सस्पेंड कर दिया था।
प्रेमनगर थाने के मुंशी गंगाराम को सस्पेंड करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है। बाइक खरीदने वाले तीन अन्य लोग भी गिरफ्तार हुए हैं। सभी के खिलाफ थाना सीबीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी