{"_id":"626efb27c2de65506115f8a6","slug":"police-man-ijured-in-firing-bareilly-news-bly483425070","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी जवान के कंधे से गिरी कारबाइन से चली गोली, एसएसआई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी जवान के कंधे से गिरी कारबाइन से चली गोली, एसएसआई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पैदल मार्च के दौरान पीएसी के जवान के कंधे पर लटकी कारबाइन अचानक गिरने से गोली चल गई जो थाना इज्जतनगर के एसएसआई सुदेश कुमार के पैर में जा धंसी। अस्पताल में ऑपरेशन कर एसएसआई के पैर से गोली निकाल दी गई है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
आने वाले त्योहारों के मद्देनजर शहर के कई इलाकों में पीएसी को भेजा गया है। मुरादाबाद से 9वी वाहिनी बटालियन की एक प्लाटून भी बरेली आई हुई है। रविवार शाम करीब आठ बजे पीएसी के जवान इज्जतनगर इलाके में पैदल मार्च कर रहे थे। मार्च में थाना इज्जतनगर के एसएसआईव सुदेश कुमार और कुछ पुलिसकर्मी भी साथ थे। बसंत विहार चौराहे पर एकाएक पीएसी के हेड कांस्टेबिल ओमकार सिंह की कारबाइन उनके कंधे से सड़क पर गिर गई और उससे गोली चल गई।
कारबाइन की गोली आगे चल रहे थाना इज्जतनगर के एसएसआई के पैर में जा लगी। एकाएक गोली चलने भगदड़ मच गई। पहले तो किसी को कुछ समझ नहीं आया लेकिन जब हेडकांस्टेबिल को कारबाइन उठाते देखा तो समझ में आया कि गोली उनकी कारबाइन से चली है। आनन-फानन एसएसआई को पास में ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पैर में धंसी गोली को निकाला।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर ने बताया कि पीएसी के हेड कांस्टेबिल की लापरवाही से कारबाइन गिरने के कारण हादसा हुआ है। इस मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पीएसी कमाडेंट को रिपोर्ट भेजी जाएगी।