फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police kept changing the complaint, when the captain reprimanded then wrote the report

Bareilly News: पुलिस बदलवाती रही तहरीर, कप्तान ने फटकारा तो लिखी रिपोर्ट

Sun, 12 Nov 2023 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 12 Nov 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Police kept changing the complaint, when the captain reprimanded then wrote the report
सीबीगंज। जल आकाश फैक्टरी के गोदाम में डकैती को नकारने के लिए पुलिस ने तीन बार तहरीर बदलवाई। जब एसएसपी ने फटकार लगाई तो लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। हालांकि पुरानी घटना में लूटा गया मोबाइल एक अन्य चौकीदार के पास मिला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात जल आकाश के गोदाम पर कई नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर चौकीदार तुलाराम व राज खां को बंधक बनाकर करीब आठ लाख रुपये कीमत का माल लूट लिया था। वह लोहे का सामान एक लोडर में लादकर ले गए थे। विरोध करने पर चौकीदारों की पिटाई की थी। सुपरवाइजर राजेश यादव ने तहरीर थाने में दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

पहले तो दोनों चौकीदारों व सुपरवाइजर को हड़काया गया। फिर कहा कि घटना का खुलासा हमको ही करना है, इसलिए जैसा हम कहें वैसी तहरीर लिखकर दे दो। हम रिपोर्ट दर्ज कर घटना खोल देंगे। आरोप है कि हल्का दारोगा ने बोल-बोलकर चोरी की तहरीर लिखवाई। कुछ समय बाद एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान पहुंच गए। चौकीदारों ने उन्हें हकीकत बताई तो एसएसपी ने थाना पुलिस की फटकार लगाई, फिर लूट की धारा में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वर्जन
- चौकीदार बता रहे थे कि 30 अक्तूबर को भी इसी तरह की घटना में उनका मोबाइल लूटा गया था। यह मोबाइल पुलिस की जांच में फैक्टरी के ही एक अन्य चौकीदार के पास मिला। इसलिए वह मामला संदिग्ध लग रहा है। नए मामले में तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली गई है। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed