फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police imposed NSA against four accused of Kakrala Clash in Budaun News

Budaun News: ककराला बवाल के चार आरोपियों पर पुलिस ने लगाई रासुका, अब तक 36 को भेजा जेल

Thu, 12 Jan 2023 02:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Jan 2023 02:35 PM IST
सार

बदायूं में ककराला बवाल के चार आरोपियों पर पुलिस ने रासुका लगाई है। आरोपी वसीम पुत्र सर्वे अली, रहीश पुत्र यूनुस शाह, उसका भाई यूसुफ शाह और उसके पिता यूनुस शाह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। यह चारों आरोपी अभी जेल में हैं।

विज्ञापन
Police imposed NSA against four accused of Kakrala Clash in Budaun News
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बदायूं के ककराला बवाल के आरोपियों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। चार आरोपियों पर रासुका लगाई गई है। उन्हें जेल में कार्रवाई तामील करा दी गई है। उनके अलावा अन्य आरोपियों पर भी रासुका लगाई जाएगी। पुलिस ने उनकी छंटनी शुरू कर दी है। ककराला में नौ दिसंबर की रात बवाल हुआ था। उस रात मामूली बात पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया था। पथराव किया था। 

विज्ञापन


ककराला में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में 28 नामजद और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। 28 नामजद के अलावा कई अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। इसमें थाना पुलिस अब तक 36 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है जबकि अन्य आरोपी पुलिस से फरार चल रहे हैं। थाना पुलिस उन्हें लगातार तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


इसके अलावा उनसे संबंधित सभी जानकारी एकत्र कर रही है। पुलिस सभी अपराधियों की संपत्ति का ब्योरा भी जुटा रही है। जिस समय आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला किया था। पुलिस अधिकारियों ने उसी दौरान यह तय कर लिया था कि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन आरोपियों पर लगी रासुका 

अब पुलिस ने आरोपी वसीम पुत्र सर्वे अली, यूनूस शाह व उसके बेटे रहीस व यूसुफ पर रासुका लगाई है। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि फिलहाल इन्हीं चार आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। 

बुधवार शाम चारों आरोपियों को जेल में कार्रवाई तामील करा दी गई है। इस मामले में अभी और आरोपियों पर रासुका लगाई जाएगी। इसमें नामजद और प्रकाश में आए आरोपियों में से सबसे ज्यादा खुराफातियों की छंटनी की जा रही है। हालांकि हमले में सबसे आगे रहने वाले रेहान पर अभी यह कार्रवाई नहीं की गई है। 

पुलिस की कार्रवाई में नहीं बचेंगे साजिशकर्ता नजमुल और अमजद

अलापुर थाना पुलिस जिस तरह हमलावरों पर कार्रवाई कर रही है, उसे देखते हुए साजिशकर्ता नजमुल और अमजद भी नहीं बचेंगे। उनके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी। उनके अलावा पूर्व विधायक मुस्लिम खां के तीनों बेटे और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ भी पुलिस रासुका के तहत कार्रवाई कर सकती है। हालांकि यह आरोपी पुलिस से बचने की काफी कोशिश कर रहे हैं लेकिन पुलिस किसी भी कीमत पर रहम बरतने को तैयार नहीं है। नजमुल और अमजद समेत पूर्व विधायक के बेटों के खिलाफ भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। 

राजनीतिक आकाओं से संपर्क साध रहे आरोपी

इस मामले में पुलिस ने पूर्व मे डोडा तस्करी में पकड़े जा चुके नजमुल और उसके चचेरे भाई अमजद को पुलिस ने प्रमुख साजिशकर्ता के तौर पर नामजद किया था जबकि पूर्व विधायक मुस्लिम खां के तीन बेटों और भांजे का नाम प्रकाश में आने पर बढ़ाया गया था। बताते हैं कि नजमुल और पूर्व विधायक खुद को बचाने के लिए अपने राजनीतिक आकाओं से संपर्क साध रहे हैं। चर्चा है कि ये लोग कुछ भाजपा नेताओं के संपर्क में भी हैं जो इन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन पुलिस किसी की सुनने के मूड में नजर नहीं आ रही। 

एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि ककराला में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों पर रासुका लगाई गई है। इसके अलावा अन्य आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed