फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police halts the marriage of two twin minor sisters

पुलिस ने रुकवाई दो जुड़वां नाबालिग बहनों की शादी

Fri, 05 Jun 2020 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Police halts the marriage of two twin minor sisters
जुड़वां बहनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कन्या और वर पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

किशोरियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर बालिका संप्रेक्षण गृह भेजा गया

बरेली। रौंधी मिलक गांव में देर रात कराई जा रहे दो नाबालिग जुड़वा बहनों की शादी पुलिस ने रुकवा दी। पुलिस मौके से किशोरियों और लड़कों के माता-पिता समेत बरातियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। यहां ग्राम प्रधान के भाई के तहरीर पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कार्रवाई के बाद पुलिस ने सीडब्ल्यूसी को सूचना देकर दोनों किशोरियों को बालिका संप्रेक्षण गृह भिजवा दिया।
सुभाषनगर थाना पुलिस को बुधवार देर रात क्षेत्र के गांव रौंधी मिलक में दो नाबालिग जुड़वा बहनों की शादी होने की सूचना मिली। पुलिस ने गांव के एक के घर में दबिश दी तो वहां कुछ लोग इकट्ठे मिले। पूछताछ करने पर गृहस्वामी ने अपनी दो नाबालिग जुड़वां बेटियों की शादी करने की बात कही। एक बेटी की गांव करेली, दूसरी की मोहल्ला सुभाषनगर से बरात आई थी।
विज्ञापन

पुलिस किशोरियों के माता-पिता समेत दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। ग्राम प्रधान मंजूर अहमद को बुलाया गया तो उनके भाई मसरूर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर सौंपी। शिकायत पर दोनों पक्ष के पप्पू साहू, प्रमोद, राहुल, बसंती देवी, रामस्वरूप, पार्वती, कोशल्या, रवि, सतीश, विनोद और मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। हालांकि सभी को थाने से ही जमानत दे दी गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने किशोरियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर उनका मेडिकल कराया और बालिका संप्रेक्षण गृह भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खर्च बचाने को एक साथ की जा रही थी दोनों बहनों की शादी

गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि किशोरियों का पिता मजदूरी करके परिवार पालता है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान ही खर्च बचाने के लिए दोनों बेटियों की शादी एक साथ तय कर दी। हालांकि घर में विवाह समारोह करने के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी।

गांव में ढूंढा जा रहा मुखबिरी करने वाला

देर रात बंद घर में कराई जा रही दो नाबालिग बहनों की शादी की सूचना पुलिस तक किसने दी, अब परिवार इसकी छानबीन कर रहा है। आरोपी परिवार और उसके मिलने वाले लगातार गांव में लोगों से पूछताछ कर मुखबिर का नाम जानने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed