फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police got the lover couple married in the police station in Bareilly

थाने में एक-दूजे के हुए प्रेमी युगल: होने वाली 'ससुराल' में प्रेमिका ने दिया धरना, पुलिस ने कराई शादी

Sun, 05 Feb 2023 05:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Feb 2023 05:31 PM IST
सार

दो साल पहले शादी समारोह में मिले युवक और युवती की प्रेम कहानी धरना प्रदर्शन के बाद अंजाम तक पहुंची। युवती ने प्रेमी से शादी करने के लिए धरना दिया। इसके बाद पुलिस ने थाने में उसकी शादी प्रेमी से करा दी। 

विज्ञापन
police got the lover couple married in the police station in Bareilly
प्रेमिका की मांग भरता प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना भमोरा में पुलिस ने एक युवती की शादी उसके प्रेमी से कराई। प्रेमी युगल ने थाने में स्थित मंदिर में सात फेरे लिए। इस दौरान लड़का-लड़की के परिवारवाले भी मौजूद रहे। दो साल पहले एक शादी समारोह में मिले युवक-युवती का प्यार परवान चढ़ा, लेकिन लड़के के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। प्रेमी से शादी करने के लिए युवती को धरना देना पड़ा। इसके बाद प्रेमी युगल एक-दूजे के हो सके। 

विज्ञापन

दो साल पहले शुरू हुई थी प्रेम कहानी 

भमोरा थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी अनुराग दो साल पहले पड़ोसी गांव वभियाना की रहने वाली कुंती से एक शादी समारोह में मिला था। दोनों में प्यार हो गया। दो साल तक दोनों घर वालों से छिपकर एक-दूसरे से बातचीत करते रहे। इस बीच अनुराग हिमाचल में एक दवा फैक्टरी में काम करने लगा। हाल ही में कुंती को अनुराग की शादी किसी दूसरी जगह तय होने की जानकारी मिली। इस पर कुंती दो फरवरी को अनुराग के घर पहुंच गई और शादी की जिद पर अड़ते हुए धरना दिया था। 

विज्ञापन


दो लड़कियों की प्रेम कहानी: फेसबुक पर दोस्ती और फिर प्यार, सहेली से शादी करने के लिए छोड़ा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्ष शादी के लिए हुए तैयार 

सूचना पर एसओ भमोरा दानवीर सिंह मौके पर पहुंचे और अनुराग के परिजनों के आश्वासन के बाद युवती को उसके परिवार वालों के सुपुर्द किया। साथ ही जल्द ही अनुराग को बुलाने की बात कही। शनिवार को अनुराग और कुंती के परिवार के लोग थाने पहुंचे। यहां दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद थाना परिसर में बने शिव मंदिर में पंडित सूर्य प्रकाश शर्मा ने दोनों की शादी कराई। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed