{"_id":"697fb094479c33306f057ba6","slug":"police-from-two-police-stations-in-the-city-caught-three-smugglers-opium-and-smack-recovered-bareilly-news-c-4-vns1074-818448-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शहर में दो थानों की पुलिस ने पकड़े तीन तस्कर, अफीम-स्मैक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शहर में दो थानों की पुलिस ने पकड़े तीन तस्कर, अफीम-स्मैक बरामद
विज्ञापन
बरेली। रविवार को बारादरी और इज्जतनगर थानों की पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दो अलग-अलग जगह हुई कार्रवाई में अफीम व स्मैक बरामद कर ली गई। आरोपियों का चालान कर दिया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि बारादरी थाने की पुलिस शनिवार रात आला हजरत अस्पताल रोड पर गश्त कर रही थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बिहारीपुर मेमरान निवासी सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सुमित के पास से 354 ग्राम अफीम बरामद हुई।
सुमित ने पुलिस को बताया कि वह बदायूं के दातागंज के ही गांव अरंदापुर निवासी अर्जुन से अफीम खरीदकर लाता है और शहर में सप्लाई करता है। सुमित और अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज कर सुमित का चालान कर दिया गया। अर्जुन की तलाश की जा रही है। सुमित के मुताबिक, अर्जुन ने ही उसे मुनाफा कमाने का झांसा देकर अफीम के धंधे में उतारा था।
विज्ञापन
इज्जतनगर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पीलीभीत रोड से जगतपुर निवासी शाकिर और यूनुस को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 25 ग्राम स्मैक मिली। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से दोनों को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक, शाकिर और यूनुस ने पुलिस को बताया कि वह स्वालेनगर निवासी बंटी उर्फ फिरोज से स्मैक खरीदकर लाए थे और ट्रक ड्राइवरों को सप्लाई करने वाले थे, तभी पकड़ गए। स्वालेनगर का इरशाद भी बंटी से स्मैक लेकर बेच रहा था, तभी किला पुलिस ने उसे दबोचा था।