फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police failed to catch the accused of kidnapping and extorting ransom

Bareilly News: अपहरण कर फिरौती वसूलने के आरोपी को पुलिस पकड़ने में रही नाकाम

Tue, 18 Feb 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Police failed to catch the accused of kidnapping and extorting ransom
नवाबगंज। चार माह पहले दबंगों ने एक युवक का उसके घर से अपहरण कर लिया। बाद में दबंगों ने युवक को बंधक बना कर उससे फिरौती के डेढ़ लाख रुपये वसूलने के बाद उसे छोड़ दिया था। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसको लेकर आरोपी उसे समझौते के लिए धमका रहे हैं। इससे परेशान युवक ने सीओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लमखेड़ा गांव के ब्रजेश कुमार का गांव की एक युवती से जान पहचान थी। उसे लेकर गांव के कुछ लोग उससे रंजिश मानते थे। पिछले वर्ष 16 अक्तूबर को अपने घर में सो रहे थे। इसी बीच रात में दो बजे के करीब गांव का ही टिंकू, राम विलास, घनश्याम वहां आ धमके और उन्हें चारपाई पर दबोच उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर मारपीट की।
विज्ञापन

इसी बीच रिंकू लोडर लेकर वहां आया और उसकी आंखों पर पट्टी बांध कर अपहरण कर इज्जत नगर थाना क्षेत्र के धौरेरा माफी गांव में स्थित अपने मकान में ले गए। वहां मारपीट की। पहले 50 हजार रुपये और दूसरी बार में डेढ़ लाख रुपये फिरौती की राशि ली। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पप्पू उर्फ रामेश्वर दयाल, घनश्याम, राम विलास, कान्ता प्रसाद, डालचन्द्र, टिंकू व रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। पीड़ित की तहरीर पर सीओ हर्ष मोदी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed