यूपी: अशरफ के साले सद्दाम की गिरफ्तारी बाकी, गुड्डू बमबाज और अरमान भी वांछित, गुर्गे भी रडार पर
बरेली जेल में बंद रहे अशरफ को सहूलियत पहुंचाने में पुलिस ने प्रयागराज निवासी आतिन जफर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सूत्र बताते हैं कि पूछताछ में आतिन ने सद्दाम और अशरफ के कई गुर्गों के नाम बताए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जेल में बंद रहे माफिया अशरफ से जुड़े मामले में बिथरी थाना पुलिस एक बार चार्जशीट लगा चुकी है। जबकि विवेचना बी पार्ट में अभी प्रचलित है। इसमें मुख्य आरोपी के तौर पर सद्दाम का ही नाम है, हालांकि विवेचना के दौरान गुड्डू बमबाज और अरमान भी वांछित आरोपी माने जा रहे हैं।
सद्दाम की तलाश में बिथरी थाना पुलिस के साथ ही बरेली, लखनऊ और प्रयागराज की एसटीएफ लगी है। इनके अलावा उमेश पाल हत्याकांड से पहले बरेली जिला जेल में जो हत्यारोपी आए थे उनमें गुड्डू मुस्लिम का चेहरा बिल्कुल साफ था। इस लिहाज से वह उसी वक्त से फरार आरोपी की श्रेणी में है और उसकी तलाश जारी है। वहीं विवेचना के दौरान आतिन और अरमान के नाम प्रयागराज पुलिस ने वीडियो की पहचान करके बताए।
ये भी पढ़ें- गैरमर्द के लिए उजाड़ा सुहाग: प्रेमी के साथ रंग लिए खून से हाथ, पुलिस से बोली पत्नी- मेरा असली पति मानवेंद्र है
इसके बाद कई और माध्यमों से इस बात की पुष्टि हुई कि ये दोनों भी उमेश पाल की हत्या से पहले बरेली आए थे। हालांकि गुड्डू बमबाज और अरमान उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े मुकदमों में वहां पहले से आरोपी हैं, इसलिए गिरफ्तारी की जिम्मेदारी भी प्रयागराज पुलिस की बताई जा रही है। अब आतिन जफर को प्रयागराज से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की एक चुनौती खत्म हुई है। सद्दाम की खासतौर से तलाश है, वहीं गुड्डू बमबाज के साथ ही अरमान भी वांछित है।
अशरफ और सद्दाम के कई गुर्गे भी रडार पर
बरेली जेल में बंद रहे अशरफ को सहूलियत पहुंचाने में पुलिस ने प्रयागराज निवासी आतिन जफर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सूत्र बताते हैं कि पूछताछ में आतिन ने सद्दाम और अशरफ के कई गुर्गों के नाम बताए हैं। यह गुर्गे सद्दाम के साथ शहर में रहते थे और अशरफ का नेटवर्क चलाने में मदद करते थे। सद्दाम खुशबू एन्कलेव में कमरा लेकर गुर्गों के साथ रहता था। शातिब सद्दाम के साथ जेल में जाकर अशरफ से मुलाकात भी करता था। वहीं सद्दाम के गांव का शिब्ली प्रधान भी सद्दाम के कमरे पर रुकता था।
ये भी पढ़ें- बरेली में प्रेमी की पिटाई: युवक को पहले लात-घूसों से पीटा, फिर प्रेमिका की जिद के आगे झुका परिवार
शिब्ली ने भी अशरफ से मुलाकात की थी। इन लोगों के जिला जेल परिसर में खिंचाए फोटो भी वायरल हुए थे। इन लोगों के शहर के रेस्टोरेंट में दावत उड़ाते हुए फोटो भी देखे गए। इसके अलावा सद्दाम के साथ प्रयागराज का तनवीर खान भी कुछ दिन शहर में रहा था। यह लोग लल्ला गद्दी के सहारे शहर के लड़कों से दोस्ती गांठ रहे थे। उसके जन्मदिन की पार्टियों में भी जाते थे। फिर इन लड़कों की आईडी का इस्तेमाल अशरफ से लोगों की मुलाकात कराने के लिए करते थे।
माफिया के गुर्गों का लकी नंबर 16
अशरफ और उसके साले सद्दाम के गुर्गों ने अपना लकी नंबर 16 बना रखा था। ये लोग अपने वाहनों के नंबर 0016 ही लेते थे। यहां तक कि माफिया से जुड़े उसके करीबी लोग सोशल मीडिया में भी 0016 या 16 नंबर जरूर लिखते थे। 16 नंबर अतीक अहमद, अशरफ और सद्दाम के गुर्गों की खास पहचान बन गई थी। सद्दाम के गुर्गे भी इसी नंबर का इस्तेमाल करते थे।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि बिथरी में दर्ज मुकदमे में सद्दाम ही मुख्य आरोपी है जिसकी गिरफ्तारी शेष है। बाकी विवेचना के दौरान गुड्डू बमबाज व अरमान जैसे लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं पर उनके खिलाफ दूसरे जिलों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं, इसलिए वहां की पुलिस भी इनकी तलाश कर रही है।