{"_id":"645b4872ac26579d6b0b6315","slug":"police-engaged-in-search-of-the-accused-after-the-video-of-the-firing-went-viral-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद अशरफ के गुर्गों की तलाश, पुलिस दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद अशरफ के गुर्गों की तलाश, पुलिस दे रही दबिश
Wed, 10 May 2023 01:02 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 10 May 2023 01:02 PM IST
सार
माफिया अशरफ की मदद करने के आरोप में जेल भेजे गए फुरकान नवी के जन्मदिन की पार्टी के वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें युवक फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब फायरिंग करने वालों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
फायरिंग करते अशरफ के गुर्गे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में सोमवार को अशरफ के गुर्गों का फायरिंग करते वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है। बरेली जिले में बंद रहे अशरफ की मदद करने के आरोप में जेल गया तुलसीनगर निवासी फुरकान भी उस पार्टी में मौजूद था। वीडियो पांच महीने पुराना बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों को ट्वीट किया गया है। पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
तुलसीनगर का फुरकान लल्ला गद्दी और सद्दाम के साथ मिलकर अशरफ को जेल में सहूलियत पहुंचाता था। उसके साथ जमीन की खरीद-फरोख्त में लगा था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद अशरफ पर शिकंजा कसा तो उसके गुर्गे भी पुलिस के रडार पर आ गए। पुलिस ने लल्ला गद्दी और फुरकान को जेल भेज दिया था। अशरफ का साला सद्दाम फरार चल रहा है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक फुरकान को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अब वीडियो में दिख रहे बाकी लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। पीलीभीत बाईपास का मामला होने की वजह से इज्जतनगर और बारादरी थानों की पुलिस तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन