फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police engaged in search of cow slaughter accused

Bareilly News: गोकशी के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 29 Nov 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in search of cow slaughter accused
कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की
विज्ञापन

आंवला। गोकशी के आरोपियों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। शनिवार को थाना पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। लगातार पुलिस रामनगर रोड के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है जल्द की गोकशी के आरोपी उसकी गिरफ्त में होगें। सीओ नितिन कुमार ने बताया कि गोकशी की घटना का जल्द ही अनावरण किया जाएगा। इसके लिए सर्विलांस टीम, सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए अलग-अलग कई टीमें गठित कर दी गई थीं। पूर्व में इस तरीके के अपराध करने वालों को भी ट्रेस किया जा रहा है।

बता दें कि बृहस्पतिवार को सुबह थाना क्षेत्र के रेवती, बहोड़ा खेड़ा में रेलवे के पूर्वी केबिन के समीप के जंगल में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिले। वहां पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी सुनील गुप्ता, अनुपम शंखधार, पवन श्रीवास्तव, हिमांशु सोलंकी, डॉ. संजय सक्सेना, जयगोविंद सिंह ने प्रदर्शन जताया था। इसके बाद थाना पुलिस ने संगठन कार्यकर्ताओं की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

इस मामले में कप्तान ने मनौना धाम चौकी प्रभारी सहित तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed