{"_id":"6773a29ff91bea0f180a8b08","slug":"police-did-not-find-any-clue-and-girl-has-not-been-identified-in-bareilly-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, नहीं हुई युवती की शिनाख्त; ईंट भट्ठे में मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, नहीं हुई युवती की शिनाख्त; ईंट भट्ठे में मिला था शव
Tue, 31 Dec 2024 01:27 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:27 PM IST
सार
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के लाड़पुर गौटिया के पास शनिवार को ईंट भट्ठे के पास अर्धनग्न हालत में युवती का अधजला शव मिला था। शव के पास से कपड़े, प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल, चप्पल व लाइटर भी मिला था। मृतका की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
इसी भट्ठे में मिला था शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में बंद पड़े ईट भट्ठे में युवती का शव मिलने के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस अब तक शव की शिनाख्त तक नहीं करा सकी है। अफसर दावे तो कर रहे हैं, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
गांव लाड़पुर गौंटिया के पास बंद ईंट-भट्ठे में शनिवार को 28 वर्षीय युवती का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला कसना साबित हुई है। शव चार से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। महिला डॉक्टर ने दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड भी बनाई है।
विज्ञापन
अलविदा 2024: गोलीकांड से दहला बरेली, गूगल मैप ने ली जान, साइको किलर गिरफ्तार; तस्वीरों में देखें कैसे बीता साल
विज्ञापन
सोमवार को एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा फिर घटनास्थल तक गए। उनकी गाड़ी उस जगह तक पहुंच गई, जहां से पांच मीटर दूरी पर शव मिला था। एसपी के मुताबिक संपर्क मार्ग पर इतने अंदर जाकर शव फेंकने का काम बिना किसी स्थानीय व्यक्ति की सहमति के नहीं हो सकता।
यह भी संभावना है कि हत्यारे परिवार के ही रहे हों। पुलिस को यह भी आशंका है कि हत्या कहीं और करके शव यहां लाकर फेंका गया है। घटना के दौरान वहां मौजूद मोबाइल नंबरों और अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।