फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police commits commotion in the closed fort market .. Shops will remain closed

बंद किला बाजार में पुलिस ने की मुनादी.. बंद रहेंगी दुकानें

Thu, 30 Jul 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Police commits commotion in the closed fort market .. Shops will remain closed
साहूकारा क्षेत्र में मुनादी करते पुलिस वाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बुधवार को पुलिस ने दुकानें बंद कराईं, गुरुवार को भी यहां बाजार बंद रहेगा

विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे के चलते पुलिस ने हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार को हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों के थाना प्रभारियों ने इलाकों का जायजा लिया और पाबंदियों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे। वहीं बारिश के चलते बाजारों में अपेक्षाकृत भीड़ कम रही। किला पुलिस ने क्षेत्र में घूम-घूमकर तीस जुलाई तक बाजार बंद रखने की मुनादी कराई है।
कन्हैया टोला और साहूकारा में हॉटस्पॉट के बावजूद भीड़ देखकर पुलिस ने किला बाजार की दुकानें बंद करा दी हैं। तीस जुलाई तक दुकानें और बंद रहेंगी। किला थाने के एसएसआई सुनील कुमार ने बुधवार को गाड़ी से बाजार में घूमकर इस बात की मुनादी करा दी। कहा कि यह बंदी व्यापारियों और जनता को कोरोना से बचाने के लिए की गई है। व्यापारी खासतौर से इसका ख्याल रखें कि बाजार में भीड़ न लगे।
विज्ञापन

इधर, प्रेम पुलिस ने भी अपने राजेंद्र नगर हॉटस्पॉट इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने डीडीपुरम चौराहे पर भारी पुलिसबल के साथ वाहनों की चेकिंग की। पूरे दिन हुई बरसात की वजह से पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने में मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा बाजार में भीड़, श्यामगंज में भी खरीददारी बढ़ी

बुधवार को शहर के बड़ा बाजार में बारिश के बाद भीड़ उमड़ पड़ी। सर्वाधिक भीड़ बकरीद व रक्षाबंधन की वजह से गारमेंट, फुटवियर शॉप व साज श्रृंगार की दुकानों पर थी। श्यामगंज में भी तेज बारिश के वक्त भीड़ छंटी और बाद में दुकानें ग्राहकों से भरी नजर आईं।

बारादरी इंस्पेक्टर ने चस्पा किए पोस्टर

बारादरी इलाके में नए बने हॉटस्पॉट इलाकों को सील करने का काम पुलिस तेजी से कर रही है। बुधवार को इंस्पेक्टर बारादरी शितांशु शर्मा ने अपने हॉटस्पॉट इलाकों में खुद जाकर पंफलेट चस्पा किए। लोगों को बताया कि घरों से बिना जरूरत बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed