फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police chased away Mahant's supporters who were going to protest

Bareilly News: प्रदर्शन करने जा रहे महंत के समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा

Tue, 22 Apr 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Police chased away Mahant's supporters who were going to protest
बिशारतगंज। मारपीट में गंभीर घायल किसान की अस्पताल में हुई मौत के मामले में पुलिस पर आरोपियों से साथ मुकदमे की धाराओं में खेल करने का आरोप लगाते हुए महंत व उनके समर्थकों ने थाने पर प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने महंत के समर्थकों को खदेड़ दिया। इसके बाद महंत समेत उनके 40 अज्ञात समर्थकों पर कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जलालनगर निवासी कृषक 55 वर्षीय उम्मीद खां सात अप्रैल को बेहटा बुजुर्ग गांव चौराहे पर एक टेंट दुकान के व्यापारी से बात कर रहे थे। उसी समय उन्हीं के गांव जलालनगर निवासी रईस अहमद, अमीर अहमद व तसव्वर ने डंडों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजन मामला हत्या में तरमीम कराना चाहते थे। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर अन्य धाराओं में दो नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के बेटे सरफराज ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए थे। मृतक उम्मीद खां के परिवार की पैरवी कर रहे महंत बाबा योगी विजय देव नाथ ने पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल कर दिए। वह सोमवार को थाने पर प्रर्दशन के लिए जलालनगर गांव से समर्थकों के साथ आ रहे थे। उसी दौरान महंत सीओ व अन्य पुलिसकर्मियों से उलझ गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने समर्थकों की छह बाइक, एक कार व दो ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि एसआई यशपाल सिंह की ओर से महंत समेत 40 अज्ञातों पर कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed