फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police caught three drivers doing illegal mining and released them

Bareilly News: अवैध खनन कर रहे तीन चालकों को पकड़ा तो पुलिस ने छोड़ा

Wed, 04 Sep 2024 07:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Police caught three drivers doing illegal mining and released them
एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर-ट्राॅली का चालान काटा, एसडीएम ने खनन अधिकारी को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन

गांव गांगा नवादा का है मामला, सूचना पर मारा गया छापा, देरी से पहुंची चौकी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। दिनदहाड़े जेसीबी से मिट्टी का अवैध खनन कर रहे तीन चालकों को एसडीएम ने मौके पर ही पकड़ लिया। बाद में हिरासत में लिए गए आरोपियों को पुलिस ने छोड़ दिया। सूचना के बाद एसडीएम ने एसपी देहात को फोन कर जांच के लिए कहा है। अब मौकेस्थल पर मिले एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालान कर पुलिस को सौंप दिया गया है। जिला खनन अधिकारी को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है।

कस्बे से सटे फरीदापुर उर्फ गांगा नवादा गांव में बड़े पैमाने पर मिट्टी और सफेद रेत का खनन होता है। सूचना पर मंगलवार सुबह एसडीएम मल्लिका नैन थाना नवाबगंज पुलिस के साथ निकल रही थीं तो रास्ते में मिट्टी का खनन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक के साथ पकड़ लिया। उसे होमगार्ड के हवाले कर एसडीएम आगे के लिए रवाना हो गई। मौकेस्थल पर तीन खनन माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जंगल की ओर भागते मिले, जबकि खनन कर रही जेसीबी को मौके पर ही बरामद कर लिया गया। इस दौरान जेसीबी चालक के साथ तीन खनन माफियाओं को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

------
चौकी पुलिस और लेखपाल पर बिफरी एसडीएम
सूचना के बाद देरी से पहुंची चौकी पुलिस पर एसडीएम बिफर पड़ी। उपनिरीक्षक विजेन्द्र सिंह को जेसीबी और ट्रैक्टर का चालान करने को कहा तो वे बहाना बनाकर टरकाने लगे। एसडीएम के पूछने पर बताया कि मोबाइल फोन में एप डाउनलोड नहीं है। बाद में दोनों वाहनों का चालान कर दिया। इधर, बड़े पैमाने पर अवैध खनन की जानकारी न होने पर एसडीएम ने हल्का लेखपाल विजय कुमार को भी फटकार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन का कारोबार एक जनप्रतिनिधि की सह पर कराया जा रहा है। इसमें एक नाबालिग भी शामिल था। बाद में पुलिस बगैर कार्रवाई किए तीनों चालकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामले में तीन ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर चले गए। खनन की रिपोर्ट बनाकर खनन अधिकारी को भेज दी गई। इस मामले तहसीलदार को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
- मल्लिका नैन, एसडीएम, नवाबगंज
पुलिस ने आरोपियों को बिना कार्रवाई के छोड़ा है तो उसकी जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
--हर्ष मोदी, सीओ, नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed