{"_id":"67a12773aab79536a60b7517","slug":"police-caught-phone-snatchers-and-bike-thieves-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103685-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मोबाइल फोन लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, शौक पूरा करने के लिए करते थे वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मोबाइल फोन लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, शौक पूरा करने के लिए करते थे वारदात
Tue, 04 Feb 2025 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:00 AM IST
सार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोबाइल फोन लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो शातिर भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए तीन शातिर अपने शौक को पूरा करने के लिए घटना को अंजाम दिया करते थे। इसमें दो बदमाश ऐसे भी हैं, जिन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की, जबकि एक बदमाश सीमेंट की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी मोबाइल फोन लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। हाल के दिनों में बदमाशों ने बिलवा पुल के पास मोबाइल फोन लूट के साथ क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के लिए अपनी बाइकों से रात के आठ बजे निकलते थे और मौका पाते ही घटना को अंजाम दिया करते थे। तीनों आरोपी इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। तीनों के नाम राहुल मौर्य, अभिषेक दिवाकर और आदित्य गंगवार है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास पांच लूटे मोबाइल फोन, एक तमंचा, कारतूस सहित दो बाइक भी बरामद की है। एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार करके कोर्ट के सामने पेश किया, जिसके बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई। इनके दो साथी फरार होने में सफल रहे। पकड़े गए अभियुक्तों पर पूर्व में भी कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। भागे गए आरोपियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन