फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police caught a vehicle full of animals, case registered

Bareilly News: पुलिस ने पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ी, मुकदमा दर्ज

Thu, 01 Aug 2024 06:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Police caught a vehicle full of animals, case registered
मीरगंज। नेशनल हाईवे पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पशुओं से भरी पिकअप को पकड़कर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बुधवार तीन बजे प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह अपने अधीनस्थों के साथ नेशनल हाईवे पर लभारी पुलिस चौकी के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी बरेली की ओर से एक पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी तो पुलिस ने उसे इशारा देकर रुकवाया। जांच करने पर उसमें आठ पड्डे ठूंस-ठूंस कर भरे गए थे। गाड़ी पर चालक सहित दो लोग थे। पूछताछ में चालक ने अपना नाम आरिफ, खरीदने वाले ने जुनैद निवासी मोहल्ला ककरा थाना सदर शाहजहांपुर बताया है। आरोपियों ने बताया कि वे पड्डों को शाहजहांपुर से खरीदकर गाड़ी में भरकर लाते हैं। रामपुर क्षेत्र के गांवों में बेचते हैं। पुलिस ने सभी पड्डों को पुलिस चौकी पर उतरवाकर उनके चारे-पानी की व्यवस्था कर आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed