फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police busy preparing for Mahashivaratri and RSS chief Mohan Bhagwat program in Bareilly

Bareilly News: महाशिवरात्रि और संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटा पुलिस-प्रशासन

Fri, 10 Feb 2023 02:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Feb 2023 02:21 PM IST
सार

संघ प्रमुख मोहन भागवत 16 से 20 फरवरी तक बरेली दौरे पर रहेंगे। इसी बीच 18 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन तैयारी में जुट गया है। 

विज्ञापन
Police busy preparing for Mahashivaratri and RSS chief Mohan Bhagwat program in Bareilly
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (बरेली) के प्रमुख मोहन भागवत के बरेली में चार दिवसीय प्रवास और इसी बीच महाशिवरात्रि होने से पुलिस-प्रशासन के सामने दोहरी चुनौती है। संघ प्रमुख का आधिकारिक कार्यक्रम फिलहाल तय नहीं हुआ है, लेकिन अंदरखाने सभी संबंधित विभाग तैयारियों में जुट गए हैं।

विज्ञापन


संघ प्रमुख 16 से 20 फरवरी तक बरेली दौरे पर रहेंगे। वह 2025 में होने वाले शताब्दी वर्ष आयोजनों पर चर्चा करेंगे। चारों दिन वह विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में भाग लेंगे। संघ पदाधिकारियों के मुताबिक वह शहर के जीआरएम स्कूल में ठहरेंगे। 17 व 18 फरवरी को जीआरएम स्कूल में ही वह विभाग, प्रांत और ब्रज क्षेत्र प्रचारकों के साथ बैठक करेंगे। 19 फरवरी को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्वयंसेवकों के परिवार से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


इसी दौरान 18 फरवरी को महाशिवरात्रि है। बरेली को नाथ नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां शिव के पौराणिक मंदिरों की बड़ी मान्यता है। ऐसे में संघ प्रमुख किसी मंदिर में जलाभिषेक करने भी जा सकते हैं। पुलिस के साथ ही खुफिया अमला अभी से संबंधित मंदिर का चयन और तैयारियों में जुटा है। अधिकारियों की बैठकें होने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक समरसता पर होगी चर्चा

संघ के एक पदाधिकारी के मुताबिक शताब्दी वर्ष से पहले शाखाओं को सौ फीसदी ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने पर बात होगी। यह भी निर्देश दिए जाएंगे कि शताब्दी वर्ष का कोई भी कार्यक्रम भव्य नहीं होगा। बैठकों में परिवार प्रबोधन, ग्राम विकास, गो सेवा, सामाजिक समरसता और पर्यावरण जैसे सामाजिक महत्व की गतिविधियों पर चर्चा होगी। अभी तक निर्देश हैं कि कार्यक्रम में कोई राजनीतिक व्यक्ति शामिल नहीं होगा।

महाशिवरात्रि : शहर में 20, जिले में 38 जुलूस

पुलिस विभाग के मुताबिक महाशिवरात्रि पर जिले में 38 जुलूस निकाले जाते हैं। इनमें से शहर में ही 20 जुलूस निकलते हैं। इनमें प्रेमनगर से निकलने वाला जुलूस प्रमुख है, जिसमें सौ से अधिक झांकियां होती हैं। जिले में 247 जगह भोले का जलाभिषेक किया जाता है, इनमें से सौ मंदिर शहर में ही हैं। इन सभी जगह पुलिस की तैनाती की जानी है।

एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के लिहाज से तैयारी की जा रही है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम की अभी आधिकारिक सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर उस संबंध में भी व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed