फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police beaten by bjpians

भाजपा नगर उपाध्यक्ष ,उनके भतीजे व भाजपा सभासद पर थाने के अंदर सिपाही को पीटने का मुकदमा दर्ज

Tue, 24 Mar 2020 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
police beaten by bjpians
बहेड़ी में तैनात पुलिस वाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बहेड़ी। जनता कर्फ्यू के दौरान सराफा बाजार में ड्यूटी कर रहे सिपाही ने भाजपा नगर उपाध्यक्ष के भतीजे को बार-बार घूमने से टोका विवाद हो गया। इसके बाद मामला इतना बढ़ा कि बाद में भाजपा नगर उपाध्यक्ष अपने भतीजे, सभासद मित्र व अन्य लोगों के साथ थाने पहुंचे और सिपाही का डंडा छीन कर पिटाई कर दी। आरोप है कि उसकी वर्दी भी फाड़ डाली। अन्य पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव किया। इसकी जानकारी अफसरों तक पहुंची तो रविवार देर रात सिपाही की तहरीर पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष, उनके भतीजे, सभासद समेत सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

बहेड़ी थाने में तैनात सिपाही कपिल कुमार की रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान सर्राफा बाजार पर ड्यूटी थी। आरोप है कि शाम करीब साढ़े सात बजे भाजपा के नगर उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता के भतीजे अनुज गुप्ता के बार-बार अनावश्यक रूप से घूमने पर कपिल ने टोक दिया। इस पर अनुज गुप्ता को गुस्सा आ गया। इस पर सिपाही को गालियां देते हुए दो मिनट में उसे बर्खास्त कराने की धमकी देने लगा। आरोप है कि इसके बाद वह अपने अन्य साथियों को ले आया और सिपाही से अभद्रता करने लगा। मामला बिगड़ता देख सिपाही बाइक से थाने आ गया। इस दौरान भाजपा नगर उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, उनके भतीजे अनुज गुप्ता, भाजपा सभासद दिनकर गुप्ता व सात अज्ञात थाने पहुंचे और सिपाही के साथ खींचतान करना शुरू कर दी। आरोप है कि थाने के अंदर ही सिपाही का डंडा छीन कर उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान सिपाही की वर्दी भी फाड़ डाली। सिपाही के शोर मचाने पर थाने के पुलिस कर्मी पहुंचे और बीच बचाव कर चंगुल से छुड़ाया। इधर, गश्त पर निकले इंस्पेक्टर पंकज पंत, सीओ रामानंद राय को घटना की सूचना मिली तो वे सीधे थाने पहुंचे। आरोप है कि देर रात तक भाजपाई मामले को किसी तरह ठंडा करने की जुगत भिड़ाने में जुटे रहे। इससे पहले सिपाही ने एसएसपी समेत तमाम अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी थी। बाद में एसडीएम बहेड़ी को भी पूरी घटना बताई। देर रात सिपाही की तहरीर पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, अनुज गुप्ता, सभासद दिनकर गुप्ता समेत सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


किसी को गुंडागर्दी करने नहीं दी जाएगी। थाने के अंदर सिपाही से मारपीट करने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी। - संसार सिंह, एसपी देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहेड़ी। रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान सराफा बाजार पर ड्यूटी कर रहे सिपाही कपिल कुमार ने भाजपा नगर उपाध्यक्ष के भतीजे को बार-बार सड़क पर घूमने को लेकर टोक दिया। जिस पर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख सिपाही थाने पहुंच गया। इसी दौरान पीछे से भाजपा नगर उपाध्यक्ष अपने भतीजे व सभासद मित्र के साथ सात अन्य लोगों को लेकर पहुंच गए। थाने के अंदर ही सिपाही की उसी का डंडा छीन कर पिटाई कर दी। उसकी वर्दी फाड़ डाली वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने सिपाही के चीखने की आवाज सुनकर उसको बचाया। तीनों भाजपाइयों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद भाजपाई किसी तरह मामले को मैनेज करने की कवायद में जुट गए तो सिपाही ने भी मौके की नजाकत को भागकर आला अधिकारियों को फोन कर कार्रवाई की मांग कर डाली। अधिकारियों के आदेश के बाद देर रात को भाजपा नगर उपाध्यक्ष, उनके भतीजे व सभासद समेत सात अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा कायम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed