फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police

एसपी सिटी के ‘व्यवहार’ की डीजीपी ने तलब की रिपोर्ट

Mon, 23 Dec 2019 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
police
बरेली। अपराध की सूचनाएं खुद को न देने की एसपी सिटी की पब्लिक को दी गई हिदायत की चर्चा लखनऊ में डीजीपी तक पहुंच गई है। उन्होंने इस मामले में रिपोर्ट तलब कर ली है। वहीं एडीजी और डीआईजी ने भी आईपीएस अफसर को नसीहत दी है कि वह अपना व्यवहार ठीक करके लोगों से संवाद बढ़ाएं।
विज्ञापन

कुछ समय पहले ही बरेली में तैनात हुए एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर लिख रखा है कि उन्हें अपराध संबंधी सूचनाएं न दें। इसके लिए 112 नंबर डॉयल करें। आईपीएस अफसर के इस अंदाज से बड़े अफसरों से लेकर थानेदार तक हैरत में है। जनता भी उन्हें सूचनाएं देने से कतरा रही है, इसे अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा है। अफसर की मनमर्जी का यह मामला मीडिया में उछलने के बाद ट्विटर के जरिये प्रदेश स्तर तक जा पहुंचा है। डीजीपी ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की है। एडीजी जोन अविनाश चंद्र और डीआईजी राजेश पांडेय ने भी एसपी सिटी को समझाया है और बेहतर पुलिसिंग के गुर बताए हैं। कहा है कि वह जिम्मेदार पद पर हैं, संवाद न करने से समस्या सुलझने के बजाय और उलझती है। वहीं, चर्चा है कि एसपी सिटी ने पहले आपराधिक मामलों की शिकायत कर चुके कई नंबरों को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed