फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police

बुजुर्गों की मददगार बनेगी 112 सेवा, मिसकॉल पर आएगी पुलिस

Thu, 21 Nov 2019 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
police
बरेली। यूपी 100 सेवा को जिले में भी 112 सेवा में बदल दिया गया है। नए नंबर के साथ सेवा में नई सहूलियत भी जोड़ी गई है। इनमें बुजुर्गों का सबसे ज्यादा ध्यान रखा गया है। उन्हें एक मिसकॉल पर सेवा मिनटों में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

यूपी 112 लिखी गाड़ियों का एसएसपी शैलेश पांडेय व एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार ने बुधवार शाम पुलिस लाइन गेट पर शुभारंभ किया। एसएसपी ने बताया कि नई सेवा में जनउपयोगी कई सहूलियत होंगी। इनमें सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए विशेष एप होगा। यूपी 112 पुलिस अपने इलाके में घूमकर इस एप में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण करेगी। बुजुर्ग सीधे भी एप खोलकर पंजीकरण कर या करा सकते हैं। इससे उनका पूरा डाटा यूपी 112 के सर्वर में सेव हो जाएगा। भविष्य में कोई समस्या होने पर बुजुर्ग 112 नंबर पर मिसकॉल भी देंगे तो नजदीकी वैन के एमडीटी पर उनका पूरा डाटा और मौजूदा लोकेशन आ जाएगी। टीम तत्काल उनकी मदद को पहुंच जाएगी। स्थायी रूप से योजना संचालित करने को हर थाने में वरिष्ठ नागरिक सेल का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed