फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police

वित्त मंत्री के दरवाजे पर श्यामगंज चौकी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Mon, 12 Aug 2019 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
police
बरेली। बारादरी क्षेत्र के चार लड़कों के खिलाफ श्यामगंज चौकी प्रभारी ने जुए में कार्रवाई की तो मोहल्ले के लोग एकत्र होकर वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के दरवाजे पर पहुंच गए। वहां चौकी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की। मोहल्ले वालों ने रुपये न देने पर मैच खेलने गए लड़कों पर जुए की कार्रवाई का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस अपनी कार्रवाई सही बता रही है।
विज्ञापन

श्यामगंज चौकी प्रभारी ने रविवार शाम कालीबाड़ी के एक घर में जुआ पकड़ने का दावा किया। उन्होंने रिपोर्ट में दर्ज किया कि बरेली कॉलेज गेट के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना के बाद फाल्तूनगंज के घर में छापा मारा। वहां चार लड़के जुआ खेल रहे थे। उन्होंने टीम की मदद से इन्हें पकड़ लिया। इनके पास से 5950 रुपये और ताश की गड्डी बरामद हुई। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इन्हें सोमवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इसी के विरोध में मोहल्ले के लोग वित्त मंत्री के घर पहुंचे। उनके दरवाजे पर हंगामा किया। बाद में पता लगा कि मंत्री नहीं हैं तो लौट आए। दरवाजे पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते परिवार के लोगों का कहना था कि लड़के मैच खेलने बरेली कॉलेज की ओर गए थे। पुलिस ने इन्हें पकड़कर घरवालों पर रुपये देने का दबाव बनाया। तीन लोगों के परिवार ने चार-चार हजार रुपये दे भी दिए पर एक का परिवार नहीं दे सका तो पुलिस ने बाकी के रुपये लौटाकर जुए की कार्रवाई दिखा दी। कोई लड़का दुकान पर काम करता है तो कोई मुरादाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। जुए से इनका वास्ता नहीं है। पुलिस ने फिजूल में कार्रवाई कर दी है। इस तरह के आरोपों को बारादरी इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने नकार दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एकदम सही कार्रवाई की है, भ्रामक आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed