फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested two vehicle thieves in Bareilly

शौक पूरा करने के लिए बन गए चोर: बरेली में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो चोरों को दबोचा, आठ बाइक बरामद

Sun, 11 Feb 2024 10:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 11 Feb 2024 10:21 PM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो चोरों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर आठ बाइक बरामद हुई हैं।  

विज्ञापन
Police arrested two vehicle thieves in Bareilly
आरोपियों की निशानदेही पर बरामद हुईं बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना की पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों से चोरी की आठ बाइक बरामद की गई हैं। आरोपियों ने बताया कि वह अपने शौक और नशे की लत पूरा करने को चोरी करते थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने विलयधाम के पास से हाफिजगंज थाने के रिठौरा निवासी करन कुमार और बड़ेपुरा के विमल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से चोरी की आठ बाइक व एक चाकू बरामद किया है। करन और विमल के साथी रिठौरा निवासी विशाल भास्कर और संजू गंगवार फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार वाहन चोरों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट भी दर्ज की है। दोनों के खिलाफ राज्यों के विभिन्न थानों में चोरी और लूट के मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

फरार चोरों की तलाश में जुटी पुलिस 
रिठौरा का विमल वाहन चोर गिरोह का सरगना है। यह लोग दूसरे राज्यों और जिलों में वाहन चोरी करते हैं। इज्जतनगर थाना क्षेत्र से पिछले दिनों दो बाइक चोरी की गई थीं। यह दोनों बाइक भी पुलिस ने बरामद की हैं। दोनों वाहन चोरों को जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार वाहन चोर की तलाश की जा रही है।

पूछताछ में पता लगा कि करन और विमल नशाखोरी और अपने शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी करते थे। दोनों लोग रात के समय गिरोह के साथ बाइक से शहर में निकलते थे। अस्पताल, बरातघर और भीड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी कर लेते थे। चोरी की महंगी से महंगी बाइक भी वह तत्काल ही कबाड़ियों को पांच से दस हजार रुपये में बेच देते थे।

विज्ञापन

कबाड़ी को माल बेच रहे दो चोर गिरफ्तार
इज्जतनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र के छोटी विहार और भोजीपुरा सफरी निवासी दो चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से तीन बड़ी बैटरी, कृषि यंत्र और 58 किलो एल्युमिनियम तार बरामद किया गया है। इंद्रानगर के प्रीतम सिंह ने थाने में रिपोर्ट कराई थी कि उनके कारखाने से तीन बैटरी, कल्टीवेटर की 14 कमानी और 58 किलो एल्युमिनियम का तार चोरी हो गया है। 

पुलिस ने चोरी का यह सामान कबाड़ी को बेचते हुए छोटी विहार निवासी धर्मवीर और भोजीपुरा सफरी निवासी पंकज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed