{"_id":"6a38f4cec6d78995b00175f8","slug":"police-arrested-two-smack-smugglers-in-bareilly-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
Mon, 22 Jun 2026 02:10 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:10 PM IST
सार
बरेली में इज्जतनगर थाना पुलिस ने रविवार रात दो स्मैक तस्करों जुनैद और तोहिद को गिरफ्तार किया। उनके पास से कुल 170 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
विज्ञापन
स्मैक तस्करी के आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में इज्जतनगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 170 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
इज्जतनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि पुलिस ने रविवार रात यह कार्रवाई की। पीसी स्कूल से आगे एक खाली मैदान में पुलिस टीम ने दबिश दी। यहां से जुनैद और तोहिद को पकड़ा गया। जुनैद के पास से 100 ग्राम और तोहिद के पास से 70 ग्राम स्मैक मिली। दोनों जिले के ही कस्बा शाही के मोहल्ला बलीनगर के निवासी हैं।
विज्ञापन
मुखबिर से मिली थी सूचना
पुलिस को गश्त के दौरान मुखबिर से मिली थी कि दो व्यक्ति खाली मैदान में मादक पदार्थ बेचने के लिए मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 170 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस को अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने यह स्मैक कस्बा शाही में एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदी थी। वे इसे मंडी डेलापीर में ट्रक चालकों को बेचने लाए थे। दोनों ने यह भी बताया कि वे अवैध मादक पदार्थों की बिक्री से मिलने वाली धनराशि से अपना खर्च चलाते थे। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया।