Bareilly News: पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी के दो आरोपियों को टांग में गोली मारकर दबोचा, देर रात हुई मुठभेड़
बरेली के आंवला में शनिवार को अनुसूचित जाति की छात्रा से छेड़खानी की गई थी। इस मामले में एक आरोपी को उसी वक्त गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि फरार दो आरोपियों से पुलिस की देर रात मुठभेड़ हो गई। गोली मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के आंवला में बीच बाजार छात्रा से छेड़खानी और तमंचा दिखाकर धमकाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने टांग में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को छेड़खानी की घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे, जबकि एक आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया था। मुठभेड़ में घायल आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह था मामला
आरोपी आमिर ने सरेराह छात्रा से छेड़खानी की थी। पीड़ित छात्रा के मुताबिक वह शनिवार को गांव से फॉर्म ऑनलाइन भरवाने के लिए कस्बे के रामनगर रोड स्थित जनसुविधा केंद्र पर आई थी। दोपहर करीब 12 बजे जनसुविधा केंद्र से बाजार की ओर जाते समय बरातघर के पास आरोपी आमिर ने रास्ता रोक लिया। अश्लील टिप्पणी करते हुए छेड़खानी की।
Video: दूसरे समुदाय के युवक ने सरेराह छात्रा से की छेड़खानी, तमंचा तानकर बोला- देखते हैं तुझे कौन बचाने आता है
आरोपी ने विरोध पर जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। उस पर तमंचा तानकर धमकी दी। उसके तीन अन्य साथी भी आ गए। छात्रा के शोर मचाने पर घटनास्थल पर भीड़ जमा होते देख आरोपी बाइक से भागने लगे। भागते समय आरोपी आमिर तमंचा व कारतूस एक मेडिकल स्टोर पर फेंक गया। पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने आरोपी का पीछाकर उसको पकड़ लिया।
आरोपी को ले जाकर मेडिकल स्टोर से तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया। उधर, देर रात फरार आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गए। दोनों के नाम आमिर और फैजान हैं। आंवला के ही निवासी हैं। पुलिस ने घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.