फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man from another community molested a girl student in public in bareilly

Video: दूसरे समुदाय के युवक ने सरेराह छात्रा से की छेड़खानी, तमंचा तानकर बोला- देखते हैं तुझे कौन बचाने आता है

Sat, 17 Aug 2024 09:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 17 Aug 2024 09:00 PM IST
सार

छात्रा द्वारा शोर मचाने पर घटनास्थल पर भीड़ जमा होते देख आरोपी ने बाइक दौड़ा दी। भागते समय आरोपी तमंचा व कारतूस एक मेडिकल स्टोर पर फेंक गया।

विज्ञापन
man from another community molested a girl student in public in bareilly
दूसरे समुदाय के युवक ने सरेराह छात्रा से की छेड़खानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बरेली स्थित आंवला में दूसरे समुदाय के युवक ने कॉलेज जाते समय स्नातक की छात्रा से छेड़खानी की। जातिसूचक शब्द कहकर उसे अपमानित किया। विरोध करने पर बीच सड़क पर तमंचा दिखाकर धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। मामले में छात्रा के भाई की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन

एक गांव निवासी छात्रा ने बताया कि वह शनिवार को अपने गांव से ऑनलाइन फॉर्म भराने के सिलसिले में नगर के रामनगर रोड स्थित एक जनसुविधा केंद्र पर आई थी। दोपहर करीब 12 बजे छात्रा जनसुविधा केंद्र से कुछ जरूरी घरेलू सामान लेने मुख्य बाजार की ओर जा रही थी, तभी एक बरात घर के समीप आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया। उसने छात्रा पर अश्लील टिप्पणी करते हुए उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। छात्रा पर तमंचा तानकर धमकी दी। छात्रा द्वारा शोर मचाने पर घटनास्थल पर भीड़ जमा होते देख आरोपी ने बाइक दौड़ा दी। भागते समय आरोपी तमंचा व कारतूस एक मेडिकल स्टोर पर फेंक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोलिंग कर रही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी का पीछाकर उसको पकड़ लिया। आरोपी को ले जाकर मेडिकल स्टोर से तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ता व हिंदू परिषद प्रांतीय महामंत्री सुनील गुप्ता व भीम आर्मी कार्यकर्ता अपनी टीम के साथ थाने पहुंचे। आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने छात्रा के भाई की तहरीर पर आरोपी आमिर, फैजान, अन्टा उर्फ अरमान व सलीम के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed