{"_id":"68ce909180d93be488000da6","slug":"police-arrested-three-smugglers-in-bareilly-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भमोरा पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, 235 ग्राम अफीम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भमोरा पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, 235 ग्राम अफीम बरामद
Sat, 20 Sep 2025 05:01 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Sep 2025 05:01 PM IST
सार
बरेली जिले में मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में भमोरा थाना पुलिस ने अफीम तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो आरोपी बदायूं जनपद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से 235 ग्राम अफीम बरामद हुई है। अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ढाई लाख रुपये बताई गई। तीनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
भमोरा थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया कि वह और दरोगा हरीशचंद्र शर्मा 20 सितंबर की रात क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यूपीटेक इंस्टीट्यूट के पास रम्पुरा मोड़ से तीन युवकों को पकड़ा। पुलिस ने जब तीनों की तलाशी ली तो उनके पास से 235 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में तीनों ने अपने पते बताए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: पुलिस ने तस्करों पर कसा शिकंजा, मादक पदार्थ तस्करी करने वाले आठ गिरोह पंजीकृत
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में केंद्रपाल और सुरेश बदायूं जिला के थाना दातागंज के ग्राम बराई के निवासी हैं। तीसरा आरोपी मोहम्मद हसन बरेली के थाना विशारतगंज के गांव एबिया का है। आरोपियों से एक बाइक भी बरामद की गई है। तीनों के खिलाफ भमोरा थाने में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। पुलिस इनके अन्य साथियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।